गोविंदा-करिश्मा की याद दिलाता है 'मैं तेरा हीरो' का रोमांस
फिल्म का ट्रेलर तो बताता है कि वरूण, नरगिस और इलियाना फिल्म में कॉलेज स्टूडेंट बने हैं। वरूण का डांस और इलियाना-नरगिस की वेशभूषा देखकर ना जाने क्यों नंबे के दशक के गोविंदा और करिश्मा का रोमांस याद आता है।
फिल्म समीक्षकों की मानें तो ऐसा होना लाजिमी है क्योंकि गोविंदा-करिश्मा और डेविड धवन की एक हिट तिगड़ी थी जिसने बॉक्सऑफिस पर जमकर कमाई की और वाहवाही बटोरी थी। लोगों को इनकी फिल्मों में सारे मसाले मिलते थे। लेकिन हर चीज का एक मुनासिब वक्त होता है। जो कि खत्म भी होता है। और वो वक्त गोविंदा और करिश्मा के साथ भी खत्म हो गया।
Video: 'मैं तेरा हीरो'
ऐसे में डेविड धवन की फिल्मों ने भी चलना बंद कर दिया। इसलिए डेविड ने फिल्मों का निर्देशन करना भी कम ही कर दिया। लेकिन जब उनके बेटे वरूण ने फिल्मों में सफलता पूर्वक एंट्री मारी तो शायद डेविड को पुराने दिन याद आ गये और उन्होंने एक बार फिर से पर्दे पर नंबे के दशक के रोमांस को दिखाने की कोशिश की है जो कि पहली दृष्टि में सफल होता भी दिख रहा है। देखते हैं फिल्म रिलीज होने के बाद पर्दे पर क्या कमाई करती है?
Did You Know: गोविंदा और डेविड धवन ने साथ में नौ लगातार हिट फिल्में दी है
Did You Know: गोविंदा और डेविड धवन ने साथ में नौ लगातार हिट फिल्में दी है। जो बॉलीवुड में अब तक रिकार्ड है। इसके बाद नंबर आता है प्रकाश मेहरा और अमिताभ बच्चन का, जिन्होंने साथ में लगातार 7 हिट फिल्में दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












