'मैं निकली झाडू लेके'- महिला सफाईकर्मी ने गदर 2 के गाने का किया पोस्टमार्टम, मजेदार वीडियो वायरल

सोशल मीडिया और स्मार्ट फोन के इस दौर में कई तरह के वीडियोज कैमरे में कैद होते हैं और धड़ल्ले से वायरल हो जाते हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है क्योंकि एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक महिला सफाईकर्मी गदर 2 का मशहूर गाना मै निकला गड्डी लेके गाती हुई नजर आ रही हैं।
हालांकि इस महिला सफाईकर्मी ने इस गाने का पोस्टमार्टम करते हुए अपनी रंग में रंग लिया है। वीडियो में आपको सुनाई देगा कि महिला कर्मचारी गा रही है, ''मैं निकला जाड़ू लेके, रस्त पे एक मोड़ आया है, मैं झाड़ू छोड़ आया।'' महिला काफी मस्ती में ये सब करती हुई दिख रही हैं।
बता दें कि वीडियो के सामने आने के बाद लोग इस महिला का काफी चर्चा कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''सोनू सूद की आने वाली फिल्म में सिंगर होगी ये।'' एक का कहना है, ''बहुत ही महत्वपूर्ण खबर शेयर की है, अच्छी खबर है।'' एक का कहना था, ''ये भी सही है।''
जनता ये वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर का बताया जा रहा है जो कि अपनी सफाई सफाई के लिए काफी मशहूर है। सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है और बहुत से लोग इससे प्रभावित नजर आए हैं। फिल्म ने 400 करोड़ के ऊपर का कलेक्शन कर लिया है।
अगर ऐसा ही रहा तो फिल्म 'पठान' के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ सकती है। बॉलीवुड के फेमस एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म सुपरहिट फिल्म गदर का ही सीक्वल गदर 2 है। फिल्म का पहला पार्ट भी काफी हिट रहा था और दूसरा पार्ट भी सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है।
फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने पर्दे पर वाकई बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। फिलहाल आप देखिए ये शानदार वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications