Main Atal Hoon: फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज, अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में छा गए पंकज त्रिपाठी

Atal

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते थे। उनकी शख्शियत ऐसी थी कि दुनिया भर में उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। अटल बिहारी वाजपेयी एक राजनीतिज्ञ के अलावा एक कवि भी थे। अब अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी को सिल्वर स्क्रीन पर आने वाला है। फिल्म का फर्स्ट लुक भी आज रिलीज कर दिया गया है।

आज अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मतिथि के मौके पर उनकी ऊपर बनने वाली बायोपिक फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी निभा रहे हैं। पंकज त्रिपाठी ने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर अपने लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

वहीं, टीजर में पंकज त्रिपाठी अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी के अलग-अलग पड़ाव से जुड़े अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। टीजर को शेयर करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कैप्शन में पंडित धीरेन्द्र त्रिपाठी की कविता को लिखा है- 'न कभी कहीं डगमगाया, न कभी कहीं सर झुकाया, मैं एक अनोखा बल हूं, मैं अटल हूं।'

दिया शानदार कैप्शन

दिया शानदार कैप्शन

पंकज त्रिपाठी ने साथ ही लिखा है- 'अवसर मिला है इस विलक्षण व्यक्तित्व को पर्दे पर अभिव्यक्त करने का। भावुक हूं। कृतज्ञ हूं। #MainAtalHoon सिनेमाघरों में, दिसंबर 2023'। पंकज त्रिपाठी ने पहले भी अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाने पर अपनी खुशी बयां की थी।

किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण

किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण

पंकज त्रिपाठी ने फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- 'बहुत-सा रोमांच, हल्का-सा डर, मन में कई भाव, पर निष्ठा से प्रबल हूं। अटल जी के किरदार को समर्पित, अब... "मैं अटल हूं", अटल जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करना किसी परीक्षा से कम नहीं। लेकिन इस परीक्षा में उनका आशीष हमारे साथ है, हमें अटल विश्वास है। #MainATALHoon जल्द ही।'

पसंद किया जा रहा लुक

पसंद किया जा रहा लुक

सोशल मीडिया पर पंकज त्रिपाठी का यह लुक काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स को अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में पंकज त्रिपाठी का लुक काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि, यह फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज की जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X