..................... Main Tera Hero, Dubbing in Hindi? Enjoyed a lot, says Nargis Fakhiri - Hindi Filmibeat

मैं तेरा हीरो.. में शुद्द हिंदी संवाद बोलेंगी नरगिस फाखरी

इन दिनों सेक्सी नरगिस फाखरी फिर से काफी चर्चा में हैं, वजह उदय चोपड़ा नहीं बल्कि उनकी आने वाली फिल्म 'मैं तेरा हीरो' है। जिसकी डबिंग करने में नरगिस को बहुत ज्यादा मजा आया क्योंकि इस फिल्म में उन्होंने खुद् अपनी आवाज में डबिंग की है। नरगिस ने कहा कि फिल्म रॉकस्टार में उनकी डबिंग किसी और ने की थी लेकिन आज ऐसा नहीं है। आज उन्हें काफी हद तक हिंदी समझ में और बोलने आ गयी हैं जिसकी वजह से उन्हें फिल्म की डबिंग करने में बहुत ज्यादा ही मजा आया।

फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में नरगिस के हीरो वरूण धवन हैं। फिल्मकार डेविड धवन की आने वाली फिल्म 'मैं तेरा हीरो' के ट्रेलर को यूट्यूब पर अब तक 20 लाख लोगों की प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं। फिल्म का पहला ट्रेलर 23 जनवरी को यूट्यूब पर जारी किया गया था। फिल्म में डेविड के बेटे वरुण धवन और नरगिस के अलावा अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज भी हैं।

'मैं तेरा हीरो' की तस्वीरें

वरुण ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा था "मैं आपके संदेश पढ़ता हूं। 'मैं तेरा हीरो' के ट्रेलर को 20 लाख हिट मिले, इसके लिए आपलोगों का तहे दिल से शुक्रिया। आप ही की वजह से मैं खुद को इतना खुशकिस्मत मानता हूं।" निर्मात्री एकता कपूर के बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत बनी यह फिल्म चार अप्रैल को रिलीज होगी।

मालूम हो कि नरगिस ने इम्तियाज अली की हिट फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिर लंबे समय बाद वो पिछले साल जॉन अब्राहम की फिल्म मद्रास कैफे में एक छोटे से रोल में नजर आयी थीं। यही नहीं नरगिस ने पिछले साल रिलीज फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो.. में एक आयटम नंबर भी किया था जो कि काफी हिट रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X