Pankaj Tripathi के लिए धड़का TMC सांसद महुआ का दिल, कॉफी पर बुलाया, लेटर भी भिजवाया लेकिन...

Mahua Moitra On Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी इस वक्त देश के सबसे टैलेंटेड एक्टर में से एक हैं। फिल्म में उनकी मौजूदगी ही लोगों को हिट कहानी की गारंटी देती है। एक्टर की खूब फैन फॉलोइंग है और हाल ही में एक बड़ी नेता ने उनके लिए अपने प्यार का इजहार किया।
राजनीति की दुनिया में अपने बेबाक बयानों से खबरों में रहने वाली TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल पसंद को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने हर किसी को चौंका दिया। इस बार वो किसी राजनीतिक मुद्दे पर नहीं, बल्कि अपने फेवरेट बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी को लेकर सुर्खियों में हैं।
'मैं बहुत बड़ी फैन हूं'
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में महुआ ने बताया कि उन्हें हिंदी फिल्में देखने का बहुत शौक है। उन्होंने कहा- 'मैं मुन्नाभाई सीरीज देख चुकी हूं और फिर से देखूंगी। विक्की डोनर मुझे बहुत पसंद आई थी। लेकिन मुझे सबसे ज्यादा पसंद हैं पंकज त्रिपाठी।' उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उन्होंने पूरी मिर्जापुर सीरीज बिंज-वॉच की है और पंकज त्रिपाठी को 'सबसे कूल एक्टर' बताया।
'हर रोल में अच्छे लगते हैं'
महुआ मोइत्रा ने कहा कि उन्हें पंकज त्रिपाठी के डार्क रोल और ग्रिट्टी रोल्स सबसे ज्यादा पसंद हैं। उन्होंने कहा- 'मिर्जापुर में वो शानदार थे और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में भी कमाल के लगे। मुझे उनके 'बुरे' किरदार बहुत अच्छे लगते हैं।'
'कॉफी पर मिलने की कोशिश की, लेकिन...'
महुआ का फैन मोमेंट यहीं खत्म नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि उन्होंने पंकज त्रिपाठी को एक पर्सनल नोट भेजा था जिसमें लिखा था कि वो उनकी बड़ी फैन हैं और उनसे एक कप कॉफी पर मिलना चाहती हैं।
उन्होंने हंसते हुए बताया- 'एक महिला टीवी एंकर जो पंकज त्रिपाठी का इंटरव्यू लेने जा रही थीं, उनके हाथ मैंने अपना नोट भिजवाया। लेकिन पता चला कि वो अलीबाग में रहते हैं और किसी से कॉफी पर मिलने नहीं जाते।'
रवि किशन ने करवाई फोन पर बात
जब इससे भी बात नहीं बनी तो महुआ ने बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन से भी मदद मांगी। उन्होंने कहा- 'मैंने रवि से कहा कि मेरा इंट्रोडक्शन करवा दो। उन्होंने तुरंत पंकज त्रिपाठी से मेरी फोन पर बात करवा दी। लेकिन मैं इतनी शर्मा हो गई कि भूल गई कि मैंने उन्हें नोट भी भेजा था।' महुआ ने कहा कि उस पल में वो इतनी एक्साइटेड थीं कि कुछ बोल ही नहीं पाईं।
पंकज त्रिपाठी का करियर
हाल ही में पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मेट्रो...इन दिनो' रिलीज हुई जिसमें उन्होंने कोंकणा सेन के साथ स्क्रीन शेयर किया। इसके अलावा, वो 'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4' में भी नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications











