..................... Mahlagha Jaberi noose look against iran government execution Mahlagha Jaberi cannes viral noose look - Hindi Filmibeat

गले में फांसी का फंदा डाले कान्स पहुंच गई हसीना! बचाने के बजाय तस्वीरें क्लिक करते रहे लोग

Mahlagha Jaberi

Cannes Film Festival 2023: फ्रांस में चल रहा कान्स फिल्म फेस्टिवल दुनिया भर में चर्चाओं में रहता है। कान्स फिल्म फेस्टिवल का रेड कार्पेट हर साल की दुनिया के बेहतरीन लुक्स फ्लॉन्ट करने का मैका देता है। यहां एक से बढ़तर एक शानदार मॉडल और हीरोइन अपने लुक्स से खास मैसेज देने की कोशिश करती है और खुद को बाकियों से अलग साबिक करने का मौका खोजती है।

महलाघा जबेरी का फांसी के फंदे वाला लुक

कुछ ऐसे ही इस बार इरान की मशहूर मॉडल महलाघा जबेरी ने किया है। ईरानी मॉडल ने ईरान में फांसी के खिलाफ एक साहसिक बयान देकर इस मंच पर अपना विरोध दर्ज कराया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक से भी हर किसी को इंप्रेस कर दिया है। ईरान सरकार अपने विरोधियों को फांसी पर लटका देता है।

सरकार के खिलाफ हसीना ने खोला मोर्चा

महलाघा जबेरी ऐसा ड्रेस पहनकर आईं जिसमें गले में फांसी का फंदा था। इस ड्रेस से ईरान में सत्ता पर बैठे लोगों को मिर्च लगी है। महलाघा जबेरी ने फांसी के फंदा वाला यह ड्रेस ईरान में बड़े पैमाने पर दी जा रही फांसी के खिलाफ संदेश देने के लिए पहना था।

ईरान में हैं ये दिक्कतें

दरअसल ईरान में सत्ता कट्टरपंथियों के हाथ में है। सरकार ने महिलाओं पर कड़ी बंदिशें लगाईं हैं। उन्हें हिजाब पहनने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कुछ समय पहले ईरान में हिजाब के खिलाफ आंदोलन हुआ था। सरकार अपने खिलाफ उठ रही आवाज को दबाने के लिए बेहद सख्ती बरत रही है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को फांसी की सजा तक दी जा रही है।

जिला सेबर ने किया फांसी का लुक डिजाइन

महलाघा जबेरी के इस ड्रेस को जिला सेबर ने डिजाइन किया था। जबेरी ने ड्रेस पहने हुए अपना वीडियो संदेश इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि फांसी बंद करो।

Read more about: mahlagha jaberi cannes bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X