मोहम्मद सिराज को डेट कर रही हैं माहिरा शर्मा? मियां भाई के फैंस कर रहे हैं ऐसे सवाल!

mahira sharma mohammad Siraj

Siraj-Mahira Dating- भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज अक्सर किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। चाहें वो क्रिकेट हो या उनकी पर्सनल लाइफ वो छाए रहते हैं। कुछ दिनों पहले उनका नाम आशा भोसले की पोती जनाई भोसले से जोड़ा गया था और इसके बाद बवाल मच गया था।

हालांकि बाद में सिराज और जनाई ने सामने आकर अपने रिश्ते की हकीकत बताते हुए उनको भाई बोला था। लेकिन अब मोहम्मद सिराज का नाम एक अभिनेत्री के साथ जुड़ रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं बिग बॉस फेम माहिरा शर्मा की।

खबरों की मानें को माहिरा इस वक्त मोहम्मद सिराज को डेट कर रही हैं। पता चला है कि कुछ दिनों पहले सिराज और माहिरा शर्मा ने एक-दूसरे को देखना शुरू किया और सोशल मीडिया पर फॉलो करना शुरु किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है।

क्या है सच्चाई?

हालांकि सच में दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐला नहीं हुआ है। ना ही सिराज और ना माहिरा की तरफ से किसी तरह का कोई बयान दिया गया है। इस वक्त दोनों अपने अपने कामों को लेकर बिजी हैं। मोहम्मद सिराज के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर इस अफवाह को लेकर बातें कर रहे हैं। ऐसा काफी देखा जाता है कि सिराज इस तरह की किसी बात को लेकर रिएक्ट करते हों।

क्या बोले लोग

comedyculture.in नाम के इस इंस्टाग्राम पेज पर दोनों के रिश्ते को कंफर्म कहकर पेश किया गया है। इसके बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''ये तो धनश्री से भी बुरा काटेगी।'' एक ने लिखा, ''मैं केवल मियाँ भाई को मानता हूँ।'' एक ने लिखा, ''एक और तलाक लोड हो रहा है।'' एक ने लिखा, ''इस बारे में कोई सबूत?'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: mahira sharma mohammad siraj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X