मेहमानों के सामने किया घूंघट तो... अकेले में शौहर को देखते ही हुई कोजी, ऐसी हैं माहिरा खान की रिसेप्शन की PICS

Mahira Khan

Mahira Khan Wedding Reception: पाकिस्तान की सबसे मशहूर एक्ट्रेस माहिरा खान ने एक बार फिर से शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बिडनेसमैन बॉयफ्रेंड सलीम करीम के साथ दूसरा निकाह रचाया है जिसकी तस्वीरे दोनों मुल्कों में छाई हुई हैं। ग्रैंड वेडिंग के बाद माहिरा खान और सलीम ने अपने दोस्तों और करीबियों के साथ जश्न मनाने के लिए एक रिसेप्शन पार्टी होस्ट की।

इस रिसेप्शन की कुछ खास झलकियां माहिरा ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की हैं। माहिरा का रिसेप्शन लुक को सोशल मीडिया पर छा चुका है। माहिरा ने अपने रिसेप्शन के लिए व्हाइट कलर का लहंगा चुना था, जिसके चारों तरफ रेड फ्लोरल प्रिंट थे। उन्होंने इसे मैचिंग स्ट्रैपी ब्लाउज़ और गोल्डन बूटी वर्क वाले रेड दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। माहिरा ने स्टेटमेंट इयररिंग्स, लाल चूड़ियां और एक स्लीक पोनीटेल के साथ अपने लुक को निखारा था। कोहल-रिमेड आईज, पिंक लिपस्टिक, रेड चीक्स और हाइलाइट किए हुए चीकबोन्स ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे।

इसके साथ ही डायमंड इयरपीस और सुर्ख प्लेन चूड़ियों के साथ माहिरा ने अपने इस रिसेप्शन लुक को पूरा किया था। नेटिजंस कमेंट सेक्शन में माहिरा के इस दिलकश लुक की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। इसके साथ ही तमाम महिलाएं माहिरा के इस लुक को कॉपी करने के लिए एक्साइटेड भी दिखाई दे रही हैं।

सेलिब्रेशन की तस्वीरों में से एक में माहिरा को अपने पति सलीम के साथ मस्ती भरे अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस अनमोल तस्वीर में लवबर्ड्स को एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, यह सलीम का लवली जेस्चर था, जिसने हमारा ध्यान खींचा। माहिरा के पति कैमरे की ओर देखते हुए उन्हें प्यार से निहारते नजर आ रहे हैं। आखिरी तस्वीर माहिरा, सलीम और उनके दोस्तों की एक ग्रुप फोटो थी। इस तस्वीक में माहिरा सिर ढंके दिखाई दे रही है।

अपनी अगली पोस्ट में माहिरा ने अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ कई तस्वीरें साझा कीं। इसके अलावा, उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'कल हो ना हो' के गाने 'माही वे' पर भी डांस किया। तस्वीरों में वह क्रीम, केसरिया और लाल रंग के आउटफिट में नजर आईं।

Read more about: mahira khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X