..................... Mahira Khan Wedding- 'रईस' एक्ट्रेस माहिर खान ने किया निकाह Mahira Khan Wedding- 'Raees' actress Mahir Khan got married with Businessman Salim Karim - Hindi Filmibeat

Mahira Khan Wedding- 'रईस' एक्ट्रेस माहिर खान ने किया निकाह, इस शख्स को बनाया हसमफर

mahira khan

शाहरुख खान की रईस एक्ट्रेस माहिरा खान के फैंस के लिए आज बड़ा दिन है क्योंकि अभिनेत्री की दुल्हन बनी तस्वीरें सामने आ गई हैं। जी हां, पाकिस्तानी अदाकारा ने शादी कर ली है।

उन्होने बिजनेसमैन सलीम करीम को अपना हमसफर बनाया है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आकर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं और लोगों के कमेंट्स इस पर सामने

आ रहे हैं। लोग उनको शादी की मुबारकबाद देते हुए नजर आ रहे हैं। महिरा खान के लुक की बात करें तो उन्होने अपनी शादी में सफेद रंग की शानदार ड्रेस पहनी है, जिसको फराज मनन के द्वारा डिज़ाइन किया गया था। जबकि सलीम करीम ने क्लासिक काली शेरवानी पहनी थी।

रिपोर्टों के अनुसार यह शादी बर्बन में कुछ खास लोगों के बीच संपन्न हुई है। इस दौरान कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही मौजूद थे। वो साल 2020 में प्यार में होने के बारे में खुलकर बात की थी, पहले समीना पीरजादा के साथ रिवाइंड पर, फिर फैशन मुगल हसन शहरयार यासीन द्वारा होस्ट किए गए इंस्टाग्राम लाइव पर उन्होने बात की थी।

माहिरा खान उन पाकिस्तानी अभिनेत्रियों में से एक है जो कि भारत में काम कर चुकी हैं। शाहरुख खान की फिल्म रईस के लिए उनकी जाना जाता है और कहा जाता है कि फिल्म में उन्होने कमाल का काम किया था।

अपने प्यार के बारे में खुलासा करते हुए माहिरा ने इंटरव्यू में कहा था कि वो जिससे प्यार करती हैं वह इंडस्ट्री से नहीं है। अब जाकर खुलासा हुआ है कि वो एक बिजनेसमैन के साथ रिश्ते में थीं।

माहिरा खान इंडिया में काफी पसंद की जाती हैं और अक्सर देखा जाता है कि उनका सोशल मीडिया पोस्ट सामने आकर वायरल हो जाता है। फिलहाल आप देखिए दुल्हन बनी माहिरा की तस्वीरें जो कि nichelifestyle के द्वारा शेयर की गई हैं..

Read more about: mahira khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X