..................... Mahira Khan Wedding Pakistani Actor Fawad Khan made a special appearance, photos viral - Hindi Filmibeat

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान की शादी में फवाद खान ने दर्ज कराई खास उपस्थिति, तस्वीरें आई सामने

Mahira Khan Wedding

Mahira Khan Wedding: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान इस वक्त अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस लगातार अपनी शादी के फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। हाल ही में माहिरा खान ने कुछ तस्वीरें शेयर की जिनमें देखा जा सकता है कि उनके खास दोस्त और एक्टर फवाद खान ने भी इस शादी में अपनी खास उपस्थिति दर्ज कराई है।

माहिरा खान की शादी में पहुंचे फवाद खान-

माहिरा खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ खास तस्वीरें और वीडियोज अपनी शादी के फंक्शन की साझा किए हैं। इस दौरान माहिरा ने जो अपनी शादी की सूफी नाइट का खास वीडियो शेयर किया है वह बहुत ही शानदार है।

सूफी नाइट में माहिरा खान ने अपने पति सलीम करीम के साथ रोमाटिंक अंदाज में डांस किया और इस रात का मजा लिया। इस दौरान फेमस पाकिस्तानी सिंगर और कंपोजर आबिदा परवीन की सुरीली आवाज का जादू विखेरा था।

इस दौरान मौजूद तमाम गेस्ट भी झूमते हुए नजर आए। वहीं जिस मेहमान ने अपनी उपस्थिति से महफिल लूट ली वह कोई और नहीं बल्कि माहिरा खान के खास दोस्त और उनके सीरियल हमसफर के को स्टार फवाद खान थे।

फवाद खान ने इस रात को अपनी उपस्थिति से और भी खास बना दिया था। एक्टर का लुक बहुत ही शानदार और सिंपल था जो हर किसी को काफी पसंद आ रहा है। फवाद ने इस सूफी नाइट के लिए सफेद कलर का कुर्ता पजामा और एक ब्लैक कलर की शॉल ओढ़ी हुई थी।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा ने की दूसरी शादी-

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने हाल ही में 1 अक्टूबर 2023 को अपनी लव लाइफ सलीन करीम से दूसरी शादी की थी। तब से माहिरा काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। माहिरा की शादी की तस्वीरें और वीडियो भी काफी वायरल हो रहे हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी माहिरा खान की शादी तस्वीरें सभी को काफी पसंद आ रही हैं। माहिरा खान और उनके पति सलीम करीम एक-दूसरे के काफी करीब हैं और माहिरा उनके साथ काफी खुश दिखाई देती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X