..................... Mahira Khan was Heartbroken when her smoking photos went viral with Ranbir Kapoor, said- I cried - Hindi Filmibeat

Ranbir Kapoor संग स्मोकिंग की तस्वीरें वायरल होने पर टूट गई थीं Mahira Khan, बोलीं- मैं रोज रोती थी...

Mahira Khan

Mahira Khan was Heartbroken when her smoking photos went viral with Ranbir Kapoor: माहिरा खान पाकिस्तान की जानी मानी एक्ट्रेस में से एक हैं।

उनकी खूबसूरत के जलवे चारों तरफ फैले हैं। माहिरा ने साल 2007 में अली असकरी से शादी की थी और साल 2015 में तलाक ले लिया था। दोनों का एक बच्चा है जिसका नाम अजलान है। माहिरा ने पिछले साल सलीम करीम से शादी रचाई थी।

लेकिन पिछले कुछ समय से माहिरा रणबीर कपूर के साथ वायरल हुई फोटोज़ की वजह से खास चर्चाओं में आई थीं। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था क्योंकि माहिरा खान और रणबीर कपूर न्यूयॉर्क में स्मोकिंग करते नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद माहिरा को लगा कि उनका करियर पूरी तरह से खत्म हो गया।

वहीं अब रईस एक्ट्रेस ने इस वायरल तस्वीर पर बात की है। जो साल 2017 में वायरल हुई थी। एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्हें लगा कि उनका करियर खत्म हो गया है। हाल ही में बीबीसी एशियन नेटवर्क के साथ एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा- साल 2017 में द लिटिल व्हाइट ड्रेस में एक फोटो छपी थी। इसी के साथ ही एक लेख भी था जिसमें लिखा गया था कि यह वो महिला है जिन्होंने ऐसी कामयाबी हासिल की है जो पाकिस्तान में किसी और ने नहीं की। सारे विज्ञापन और स्टारडम यहीं खत्म होते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि यह लेख देखकर मुझे जोर का झटका लगा था मुझे लगा कि मेरा पूरा करियर खत्म।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वह जब भी बिस्तर से उठती हैं उन्हें डर लगता था वह रोने लगती थीं। इस घटना ने उन्हें बुरी तरह से प्रभावित किया था, लेकिन उस समय भी कई ऐसे ब्रॉन्ड हैं जिन्होंने कहा था कि वह उनके साथ हैं। यह सुनकर उन्हें थोड़ी तसल्ली मिली थी, लेकिन उस समय मैंने शांत रहना जरूरी समझा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X