"मुझे भी शाहरूख के साथ इंटरव्यू देना है...पर किस्मत ही नहीं!"

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान आज कल थोड़ा दुखी हैं। कारण है भारत - पाकिस्तान के संबंधों के चलते उनके शानदार डेब्यू पर असर पड़ना। यहां तक कि उन्हें उनके हीरो शाहरूख खान से भी दूर रखा जा रहा है।

शाहरूख खान के साथ डेब्यू हर किसी का सपना होता है। और कुछ ही लोगों की किस्मत ऐसी होती है कि ये सपना पूरा हो जाए। पाकिस्तान की शानदार एक्टर माहिरा खान की किस्मत ऐसी ही थी। लोग पलकें बिछाकर उनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतज़ार कर रहे थे।

लेकिन फिर भारत - पाकिस्तान का उड़ी हमला हुआ और दोनों देशों के संबंध बदल गए। आलम ये था कि रईस के रिलीज़ होने तक की नौबत नहीं थी। ले देकर किसी तरह फिल्म रिलीज़ हो रही है लेकिन माहिरा खान इससे खुश नहीं हैं।

mahira-khan-upset-over-not-promoting-raees-with-shahrukh-khan

माहिरा ने हाल ही में इस बारे में खुलकर बात करते हुए कि हर शाहरूख फैन की तरह मेरा भी सपना था कि मैं उनके साथ अपनी आने वाली फिल्म प्रमोट करूं। शायद मैंने ज़्यादा ही सोच लिया होगा। और ये सज़ा मेरे लिए इसलिए कि मैं एक एक्टर हूं।

मेरी भी फिल्म थी। मेरा भी बॉलीवुड डेब्यू था। क्या मुझे इन सारे प्रमोशन्स का हिस्सा नहीं होना चाहिए था? माहिरा ने ये बातें, एक अंतर्राष्ट्रीय अखबार से बात करते हुए कही।
[#MustRead: "मुझे रोल ही नहीं मिल रहे थे...मैंने सोचा जो मिल रहा है कर लो!"]

गौरतलब है कि माहिरा खान और शाहरूख खान ने हाल ही में दुबई में फिल्म प्रमोट की पर अलग अलग। सबको लगा था कम से कम यहां तो दोनों की एक साथ झलक मिल जाएगी। पर ऐसा नहीं हुआ।

गौरतलब है कि हाल ही में उड़ी अटैक के बाद, पाकिस्तान और पाकिस्तानी कलाकारों के साथ सारे रिश्ते तोड़ने की डिमांड की गई -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X