इंडिया में नहीं तो क्या..यहां रईस का प्रमोशन करेंगी माहिरा खान!
माहिरा खान भारत में प्रमोशन नहीं कर सकती तो क्या..लेकिन वो दुबई में शाहरुख के साथ फिल्म का प्रचार करती हुई नज़र आ सकती हैं।
शाहरुख खान अपनी फिल्म रईस का प्रमोशन अकेले करने के लिए पूरी तरह से तैयार थे, लेकिन अब शायद लग रहा है कि अकेले प्रमोशन करने के प्लान में ज़रा बदलाव आ सकता है। खबर है कि माहिरा खान भारत में प्रमोशन नहीं कर सकती तो क्या..लेकिन वो दुबई में शाहरुख के साथ फिल्म का प्रचार करती हुई नज़र आ सकती हैं।

खबरों की मानें तो शाहरुख ने भारत से पहले यूएई में फिल्म का प्रमोशन करने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार माहिरा खान को पिछले दिनों दुबई के एक मॉल में देखा गया था। बताया जा रहा है कि माहिर दुबई के बॉलीवुड एम्यूज़मेंट पार्क में में शाहरुख खान और राहुल ढोलकिया के साथ मिलकर फिल्म का प्रमोशन करेंगी।
'अवार्ड तो दे देते पर एक्टिंग आनी चाहिए...टैलेंट भी होना चाहिए!'
वो वहां पर दो दिन के लिए होंगे और इस दौरान वहां की लोकल मीडिया से भी रू-ब-रू होंगे। आपको बता दें कि माहिरा को इस फिल्म के प्रमोशन के लिए भारत में नहीं आने दिया जा रहा है जिसके कारण उन्हें काफी बुरा भी लग रहा है, क्योंकि वो ये नहीं देख पाएंगे कि फिल्म को लोग कितना पसंद कर रहे हैं और कितना नहीं।


Click it and Unblock the Notifications