..................... Mahira Khan shares her experience of India, Pakistani actress gets full respect here - Hindi Filmibeat

'इंडिया में मेरे साथ..' माहिरा खान के साथ लोग करते थे ऐसा बर्ताव? पाक एक्ट्रेस ने 9 साल बाद तोड़ी चुप्पी

Pak Actress Mahira Khan India Experience: शाहरुख खान की फिल्म रईस तो याद ही होगी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ कई शानदार कलाकार थे और अभिनेत्री पाकिस्तानी थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं माहिरा खान की जो कि इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं थीं।

Mahira Khan

शाहरुख खान की ये फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी और ये वो वक्त था जब पाकिस्तानी कलाकारों का इंडिया में स्वागत किया जाता था। अब 9 साल बाद माहिरा खान ने इंडिया को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

उन्होने पाकिस्तान में एक शो के दौरान खुलकर इंडिया का अनुभव साझा किया है और बताया है कि यहां उनके साथ किस तरह का व्यवहार किया जाता था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कि इंडिया और पाकिस्तानी दोनों जगह के फैंस को हैरान करने वाला है। माहिरा खान काफी शानदार अदाकारा हैं और शाहरुख खान के साथ उनको पसंद किया गया था।

माहिरा खान के साथ इंडिया में होता था ऐसा बर्ताव?

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने रईस के दिनों को याद करते हुए खुलकर इंडिया का अनुभव साझा किया है। उन्होंने कहा, ''मेरा इंडिया का बहुत अच्छा अनुभव रहा है। वहां काफी अच्छा बर्ताव किया गया। मैं काफी लकी थी कि मुझे वहां के सबसे अच्छे लोगों के साथ काम करने का मौका मिला। सब वहां बहुत अच्छे थे। जब आपकी जुबान एक होती है, हम लोग एक टाइम पर एक ही लोग थे ना। आज की जरनेशन भले इसको ना फील करे लेकिन हम लोग तो अम्मा अब्बा नाना नानी से सुनते हुए आ रहे हैं कि हम लोग यहां के थे। हम लोगों में बहुत समानता है और बहुत अलग चीजें भी हैं। वहां इंडस्ट्री बहुत बड़ी है।'' माहिरा के इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं।

क्या बोले लोग

पाकिस्तान अदाकारा की इस वीडियो पर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''वह बहुत अच्छी तरह बोलती है।'' एक ने लिखा, ''आपने बहुत ही सच्चे और सुंदर शब्दों में अपनी बात कही... आपको ढेर सारी शुभकामनाएँ।'' एक ने लिखा, ''मैं हमेशा यही कहता हूँ!! हम सब एक जैसे लोग थे और आज भी एक जैसे हैं। ये विभाजन तो राजनेताओं ने ही पैदा किया है। माहिरा का बहुत बड़ा प्रशंसक हूँ।'' देखिए वीडियो..

Read more about: mahira khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X