Video: दूसरी शादी के बाद अब माहिरा खान और फेमस सिंगर के बेटे का 32 सेकंड का वीडियो वायरल

Mahira Khan Romantic Video: अदनान सामी एक मशहूर सिंगर है और आपको बता दें कि उनके बेटे अजान सामी खान भी एक मशहूर अभिनेता होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं। 22 मई को उन्होंने अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट किया और वह अभी तक कई सारी एल्बम्स के लिए गाने गा चुके हैं। अजान आज के वक्त में काफी लोकप्रिय भी हो चुके हैं।
अजान सामी खान के जन्मदिन की खास मौके पर इंडस्ट्री के उनके कई सारे दोस्तों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। इसी के अलावा उनकी खास दोस्त माहिरा खान ने भी इंस्टाग्राम पर उनके साथ कुछ खूबसूरत यादों को भी शेयर किया। इस दौरान माहिरा ने अजान के गाने 'तू' का एक बेहद प्यार बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया और एक तस्वीर भी पोस्ट की। जिसमें माहिरा अजान को गले लग रही है।
माहिरा खान ने अजान सामी खान के साथ इस वीडियो को शेयर करते हुए सिंगर को जन्मदिन की बधाई दी। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि अजान इससे पहले माहिरा खान के साथ में फिल्म 'सुपरस्टार' में काम कर चुके हैं। जहां पर उन्होंने स्क्रीनप्ले के साथ-साथ म्यूजिक भी कंपोज किया था।


Click it and Unblock the Notifications











