..................... Mahira Khan Salim Karim wedding video son cry as couple hugs Mahira Khan son takes her to asile - Hindi Filmibeat

माहिरा खान ने कूबूल किया दूसरा निकाह तो निकले 13 साल के बेटे के आंसू, घूंघट में घुसकर दूल्हा करने लगा..

Mahira Khan

Mahira Khan Son At Wedding Video: पाकिस्तान की सबसे हसीना अदाकारओं में शुमार माहिरा खान ने बिजनेसमैन सलीम करीम के साथ दूसरा निकाह रचा लिया है। माहिरा ने अपनी ग्रैंड वेडिंग की तस्वीर और वीडियो खुद पहली बार फैंस के साथ शेयर किए हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

माहिरा खान की ये शादी इसलिए खास थी क्योंकि माहिरा का एक 13 साल का बेटा भी है जो कि खुद माहिरा का हाथ थामकर इस शादी के लिए लेकर पहुंचा। माहिरा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें अजलान पल पल दुल्हन बनी मां के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही जैसे ही माहिरा और सलीम ने निकाह कूबूल किया तो अजलान की आंखों से भी खुशी के आंसू छलक पड़े।

सोशल मीडिया पर ये माहिरा की शादी का ये इनसाइड वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही नेटिजंस इस इमोशनल वेडिंग को काफी पसंद कर रहे हैं और तस्वीरों और वीडियो को जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।

बता दें कि माहिरा ने अपनी शादी के एक बेहद खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में दूल्हे राजा माहिरा खान के घूंघट में घुसकर उनके साथ रोमांस फरमाते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर पर पाकिस्तान के साथ साथ सोनम कपूर से लेकर मौनी रॉय तक तमाम सितारे उन्हें बधाईयां दे रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं।

बड़ी बात ये है कि दूसरी बार निकाह के बंधन में बंधने का फैसला करने से पहले माहिरा ने पांच साल तक बिजनेसमैन को डेट किया था। माहिरा और सलीम करीम को जोड़ी उनके फैंस का काफी पसंद है। इसके साथ ही माहिरा की पहली शादी से उनका एक 13 साल का बेटा भी है।

माहिरा खान ने अपने बिग डे पर ऑफ व्हाइट लहंगा, चोली पहना था। जिस पर उन्होंने मैचिंग की लॉन्ग चुनरी कैरी की थी। दुल्हन बनी माहिरा काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनके दूल्हे मियां सलीम ने ऑल ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी थी जिस पर उन्होंने ब्लू कलर का साफा बांधा हुआ था।

दोनों की जोड़ी एक दूसरे के साथ काफी अच्छी लग रही थी। वीडियो में सलीम माहिरा का घूंघट उठाते हुए और फिर उन्हें गले लगाते नजर आते हैं। इस दौरान कपल के रिश्तेदार और फ्रेंड्स तालिया बजाकर उन्हें चियर करते हैं। माहिरा खान की शादी की वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और फैंस कपल को जमकर बधाई दे रहे हैं।

Read more about: mahira khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X