बॉलीवुड में बैन होते ही तिलमिलाई माहिरा खान? 'पाकिस्तान पाकिस्तान' लगीं चिल्लाने, कहा- हमें अपनी इंडस्ट्री..

mahira khan

Mahira Khan's Video on Bollywood Industry- शाहरुख खान की फिल्म रईस का हिस्सा रहीं पाकिस्तान अभिनेत्री माहिरा खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को इंडिया में लगभग हर इंडस्ट्री ने बैन कर दिया है।

अब माहिरा खान का पहला रिएक्शन इस पर सामने आया है और उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको हैरान करने वाला है। इस दौरान माहिरा खान अपनी नई फिल्म के प्रीमियर पर थीं और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहीं थीं।

उनसे पूछा गया था कि, 'मौजूदा जो हालात हैं ऐसे में क्या वो फिर से बॉलीवुड में काम करने के लिए विचार करेंगी?' इसको लेकर माहिरा खान ने जो कुछ कहा वो चर्चा में है और लोग इंडिया में भी बातें कर रहे हैं।

मैं बॉयकॉट में विश्वास नहीं करती...

माहिरा खान ने पत्रकार के इस सवाल के जवाब में कहा, ''मुझे ऐसे लगता है कि हमे अपनी ही ओर ध्यान लगाने की जरूरत है। हमें खुद अपनी अपनी इंडस्ट्री पर ध्यान देने की जरूरत है। मैं उनको लोगों में से हूं जो कि बहिष्कार और संस्कृचि को रद्द करने वाली बातों पर विश्वास नहीं करती हूं। ये मैं मोटे तौर कह रही हूं। लेकिन अभी जैसी फिल्म स्थिति है इसको लेकर हम सभी काफी इमोशनल हैं।

ऐसे में इस स्ट्रॉग साइड की वकालत करने के बजाय जो हमारा विशेषाधिकार है हमें उसपर ध्यान देना चाहिए। हमें पाकिस्तानी इंडस्ट्री में निवेश करना चाहिए।'' माहिरा खान का ये वीडियो दोनों देशों में वायरल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें इसको लेकर कर रहे हैं।

शाहरुख खान की फैन

माहिरा खान ने एक बार खुद कुबूल किया था कि वो शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हैं। जब उनको रईस ऑफर हुई थी तो वो काफी खुश हुईं थीं और पूरा परिवार काफी खुश था। हालांकि पहलगाम हमले के बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर में वो खुलकर इंडिया के खिलाफ आ गईं थीं। इसके बाद इंडिया में उनका काफी विरोध हुआ था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X