रणबीर के साथ तस्वीरों पर आखिरकार माहिरा ने दिया जवाब..बिल्कुल दमदार

By Shweta

रणबीर कपूर और माहिरा खान दोनों की लीक हुई तस्वीरों ने धमाका कर दिया था। न्यूयॉर्क में साथ सिगरेट पीते और समय बिताते उनकी तस्वीरों से उनके अफेयर के बारे में अफवाह उड़ी तो वहीं पाकिस्तान में माहिरा खान को बुरी तरह ट्रोल किया गया।

इसपर माहिरा खान ने अब तगड़ा जवाब दिया है और कहा है कि "मैं बहुत स्ट्रॉन्ग महिला हूं। लेकिन जब ये सब हुआ, इसके बाद मैं टूट गई। मैं हर रोज सोचती थी कि इस बारे में कुछ कहूं, लेकिन मैंने हर बार खुद को रोक लिया करती थी।मैं भी एक इंसान हूं गलतियां कर सकती हूं।"

mahira-khan-on-viral-photos-with-ranbir-kapoor

इस पूरे मामले पर रणबीर कपूर ने कहा था कि "मैं माहिरा को पिछले कुछ महीनों से जानता हूं और खसाकर एक इंसान के तौर पर मैं उनकी काफी इज्जत करता हूं। ये बहुत गलत है कि उन्हें इस तरह से जज किया जा रहा है।इससे भी ज्यादा दुख की बात है कि वो महिला हैं इसलिए उनके ऊपर निशाना साधा जा रहा है। मैं आपसे निवेदन करता हूंं कि निगेटिविटी ना फैलाएं और भगवान की दी हुई खूबसूरत जिंदगी को इंज्वॉय करें। P,S: स्मोकिंग और नफरत दोनों स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।"

आपको बता दें कि रणबीर और माहिरा की ये तस्वीरों सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और दोनों पर ही सवाल उठे थे। इसके पहले भी दोनों की अफेयर की खबरें लगातार पर आ रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X