बॉलीवुड में पहचान बनाने को आतुर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने उगला जहर, Operation Sindoor के बाद असली चेहरा आया सामने

Mahira Khan

Mahira Khan On Operation Sindoor: भारत ने हाल ही में पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की है। ये जवाबी कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बदले पर की गई है। इस हमले ने जहां हिंदुस्तानियों के दिलों को राहत दी है, वहीं पाकिस्तानी इस हमले के बाद खौफ के साए में जी रहे हैं। इस हमले को लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का रिएक्शन आया है।

माहिरा खान ने हमले की कड़ी निंदा की

ऑपरेशन सिंदूर, जिसमें कथित तौर पर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में टेररिस्ट कैंप को निशाना बनाया गया था। ये ऑपरेशन पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है और अब पाकिस्तान में इसकी कड़ी निंदा की जा रही है। पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस माहिरा खान, जो कभी बॉलीवुड फिल्म 'रईस' में नजर आ चुकी हैं, उन्होंने भारतीय आर्मी के इस एक्शन की कड़ी निंदा की है।

सोशल मीडिया पर जाहिर की नाराजगी

माहिरा खान ने राइटर फातिमा भुट्टो की भारतीय हमलों की आलोचना करने वाले ट्वीट को रीपोस्ट किया। इस पर अपना रिएक्शन देते हुए एक्ट्रेस ने कहा: "ये हमला कायरतापूर्ण है, अल्लाह हमारे देश की रक्षा करे, अक्लमंदी से काम लिया जाए। आमीन।"

पाकिस्तानी एक्टर्स के बैन हैं अकाउंट

आपकी जानकारी के लिए बता दें, 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 लोगों की हत्या के बाद कई पाकिस्तानी सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भारत में बैन कर दिया गया था। जिसमें हानिया आमिर, माहिरा खान, फवाद खान और अली जफर के साथ कई पाकिस्तानी पब्लिक फिगर शामिल हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में

हमले के बारे में बात करें तो सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में कम से कम 17 आतंकवादी मारे गए, जबकि 60 से ज्यादा घायल हुए। इस हवाई हमलों में कथित तौर पर कोटली, अहमदपुर शर्किया, मुजफ्फराबाद, मुरीदके और फैसलाबाद में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया, ताकि तनाव बढ़ने से रोका जा सके और पाकिस्तानी आर्मी के ठिकानों को नजरअंदाज किया जा सके।

More from Filmibeat

Read more about: mahira khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X