..................... Mahira Khan learnt this from Shahrukh Khan - Hindi Filmibeat

''शाहरूख खान सुपरस्टार होते हुए भी.. सुपरस्टार नहीं हैं....''

By Neeti

शाहरूख खान की फिल्म 'रईस' की एक्ट्रेस माहिरा खान ने अपने को-स्टार की जमकर तारीफ की है। माहिरा पाकिस्तान की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। लिहाजा, बॉलीवुड में उनके डेब्यू का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। लेकिन रईस अब पोस्टपोंड होते होते 26 जनवरी तक पहुंच चुकी है।

सलमान OUT.. शाहरूख IN.. फिर दीपिका पादुकोण भी फिल्म में FINAL

अपनी सादगी और खूबसूरती की वजह से माहिरा खान काफी पॉपुलर हैं। और भारत में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लिहाजा, हाल ही में माहिरा ने अपने फैंस के साथ फेसबुक चैट किया। जहां फैंस ने उनसे तरह तरह से सवाल किये।

एक फैन ने जब पूछा कि माहिरा ने रईस की शूटिंग के दौरान शाहरूख खान से क्या सीखा.. तो माहिरा ने दिलचस्प जवाब दिया। माहिरा ने कहा, शाहरूख खान दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं, लेकिन वह जब भी सेट पर होते हैं तो सिर्फ बतौर एक्टर होते हैं। किंग खान सेट पर कभी भी स्टार की तरह नहीं रहते। वह अपने किरदार पर बहुत मेहनत करते हैं और मैंने शाहरूख से यही सीखा है।

हम्म.. कोई शक नहीं कि शाहरूख इन्हीं खूबियों की वजह से सबके चहेते हैं। बहरहाल, यहां जानते हैं शाहरूख खान की आने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X