..................... Mahira Khan to join Deepika Padukone, Sonam Kapoor and Aishwarya Rai at Cannes 2018 - Hindi Filmibeat

WHATT: रणबीर कपूर की चारों गर्लफ्रेंड एक साथ, इसे कहते हैं असली प्लेबॉय!

कान्स फिल्म फेस्टिवल की चर्चा शुरू हो चुकी है और हर बार की तरह इस बार भी सबकी नज़रें, कान्स के रेड कार्पेट पर रहेंगी। माना जा रहा है कि इस बार दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय के साथ नज़र आएंगी माहिरा खान।

सबसे दिलचस्प बात ये है कि इन चारों ही कन्याओं से रणबीर कपूर का गहरा रिश्ता है। जहां ऐश्वर्या राय ने अपने करियर का सबसे हॉट फोटोशूट रणबीर कपूर के साथ किया हैं। वहीं बाकी तीन कन्याओं का नाम अलग अलग समय पर रणबीर से जुड़ चुका है।

mahira-khan-joins-deepika-padukone-sonam-kapoor-aishwarya-rai-at-cannes-2018

रणबीर कपूर के अलावा इन चार कन्याओं में एक और चीज़ कॉमन है और वो है लॉरियल। दरअसल, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय और माहिरा खान, चारों ही लॉरियल की ब्रांड एंबेज़डर हैं। और यही कारण है कि कान्स फिल्म फेस्टिवल में चारों कन्याएं अपने जलवे बिखेरती नज़र आएंगी।

माहिरा और रणबीर का नाम हाल ही में साथ में तब लिया गया जब दोनों को एक साथ अचानक, लंदन की सड़कों पर आराम फरमाते देखा गया। बस फिर क्या था तुरंत तार जोड़ लिए गए। हालांकि माहिरा ने साफ किया कि दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं।

बात की जाए सोनम और दीपिका की दोनों अलग अलग समय पर रणबीर के काफी करीब रहीं और दोनों को छोड़कर रणबीर कैटरीना कैफ पर शिफ्ट हुए थे। इसके बाद सोनम दीपिका का कॉफी विद करण का रणबीर की बजाओ सेशन तो सबको याद ही होगा।

अब फिलहाल गपशप गली में चर्चा है कि रणबीर कपूर माहिरा नहीं, आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। अब या तो वो माहिरा को कभी डेट कर ही नहीं रहे थे या फिर माहिरा से आगे बढ़ चुके हैं।

खैर, ऐसे में जब ये तीन कन्याएं एक साथ आएंगी तो अच्छा गॉसिप सेशन हो सकता है। वहीं ऐश्वर्या ने हाल ही में रणबीर के साथ काम किया है तो उनके पास भी बताने को काफी कुछ होगा।

वैसे देखिए कान्स 2017 में किन किन बॉलीवुड हसीनाओं ने अपने जलवे बिखेरे थे -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X