जब लाल जोड़े में दूल्हन बनी तो इससे भी ज्यादा खूबसूरत लगी थी माहिरा खान, देखें पहली शादी की तस्वीरें

Mahira Khan First Wedding Photos: पाकिस्तान की सबसे शानदार हीरोइनों में शुमार और बॉलीवुड में भी काम कर चुकी माहिरा खान अपनी दूसरी शादी को लेकर छाई हुई हैं। हसीना ने पांच सालों तक डेटिंग के बाद बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड सलीम करीम से निकाह रचा लिया है। शादी की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं और हर किसी को माहिरा खान का ब्राइडल लुक काफी पसंद आ रहा है।
माहिरा खान ने दूसरी शादी के लिए व्हाइट ब्राइडल लुक चुना। हसीना की शादी की तस्वीरें और उनके लुक के चर्चे करते उनके फैंस थक नहीं रहे हैं। इसी बीच हम आपके लिए माहिरा खान की पहली शादी का लुक भी लेकर आए हैं। कुछ लोगों का मानना है कि माहिरा खान अपनी पहली शादी में इससे भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई दे रही थीं।
जहां दूसरी शादी के लिए माहिला ने ऑल व्हाइट लुक को चुना तो वहीं पहली शादी में लाल और हरे मुस्किम ब्राइडल आउटफिट शरारा सूट में गजब की खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। बता दें कि माहिरा खान ने अली असकरी से साल 2007 में की थी। इस शादी की तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया और गूगल पर आसानी से मिल जाती हैं।
जहां इस बार माहिरा ने काफी ग्रैंड ड्रीम वेडिंग की है तो वहीं पहली शादी इस हसीना ने काफी सिंपल और सादे तरीके से अपने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाते हुए की थी। दोनो ही शादी की तस्वीरें एक दूसरे से पूरी तरह से जुदा हैं। बता दें कि माहिरा खान का पहली शादी के से एक बेटा भी है, जिसका नाम अजलान है।


Click it and Unblock the Notifications


