First LOOK: शाहरूख की 'रईस' में ऐसी दिखेंगी बेगम माहिरा खान.. बेहद खूबसूरत!
[बॉलीवुड न्यूज] शाहरूख खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर फिल्म 'रईस' में माहिरा खान लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाने वाली हैं। फिलहाल माहिरा को लेकर ज्यादा हाइप नहीं दिया जा रहा है। लेकिन बता दें, फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार है।
हालांकि माहिरा के किरदार को काफी छिपा कर रखा जा रहा है कि लेकिन फिल्म के सेट से माहिरा खान की एक तस्वीर लीक कर दी गई है, जहां वें बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। माहिरा लाल रंग के सूट में यहां काफी प्यारी लग रही हैं। फिल्म में वे आशिया नाम का किरदार निभा रही हैं।
Must Read: मुश्किल में शाहरूख खान की 'रईस'.. कैसे होगी शूटिंग!
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि-'फिल्म गुजरात के मुस्लिम बस्ती की कहानी है। रईस एक ऐसे आदमी की कहानी है, जो अचानक से पॉवरफुल बन जाता है। वहीं, माहिरा फिल्म में शाहरूख की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।'
माहिरा का किरदार शाहरूख को उस ऊंचाई पर पहुंचने में मदद करता है। बता दें, माहिरा इस फिल्म के लिए पहली च्वॉइस नहीं थीं। बल्कि इस रोल में पहले हुमा कुरैशी को अप्रोच किया गया था। लेकिन बाद में निर्देशक ने माहिरा को लेना सही समझा। उनके अनुसार, माहिरा किरदार की चाल- ढ़ाल ज्यादा बेहतर तरीके से निभा पाएगी।
यहां देखें शाहरूख खान की 'रईस' से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications


