Surgical Strike 2- माहिरा खान से वीणा मलिक, पाकिस्तानी कलाकारों ने उड़ाया भारत का मजाक
26 फरवरी को भारतीय एयरफोर्स ने पाकिस्तान के बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक किया और आंतकी ठिकानों का खात्मा कर दिया है। इस पर जहां भारत और भारतीय कलाकारों ने जमकर भारत सरकार और एयरफोर्स की तारीफ की है। वहीं, पाकिस्तान कलाकार काफी खफा और बौखलाए नजर आ रहे हैं। माहिरा खान से लेकर वीणा मलिक ने इस हमले पर रिएक्शन दिया है।
जहां कुछ कलाकारों ने बचते बचाते शांति बनाए रखने और युद्ध को बढ़ावा ना करने की बात की है। वहीं, कुछ पाकिस्तानी कलाकारों ने भारत का मजाक बनाया है और सर्जिकल स्ट्राइक को झूठा बताया है।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में हमारे 40 सैनिक शहीद हो गए थे। जिसके 13 दिनों के बाद ही भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक किया और 250-300 आतंकी और उनके ठिकानों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान इस हमले में किसी भी नुकसान को मानने से इंकार किया है। लेकिन भारतीय फिल्मों को वहां बैन कर दिया है।
यहां पढ़ें, पाकिस्तानी कलाकारों के बयान-


Click it and Unblock the Notifications











