..................... एक ही टेबल शेयर करते दिखे ऋतिक रोशन और पाकिस्तान एक्ट्रेस माहिरा खान, फैंस बोले- ऊफ्फ ये क्या हो रहा है! Mahira Khan and Hrithik Roshan spotted together sharing table at Red Sea Film Festival, photos viral - Hindi Filmibeat

एक ही टेबल शेयर करते दिखे Hrithik Roshan और पाकिस्तान एक्ट्रेस Mahira Khan, फैंस बोले- ऊफ्फ ये क्या हो रहा है!

By Filmibeat Desk
mahira-khan-and-hrithik-roshan-spotted-together-sharing-table-at-red-sea-film-festival-photos-viral

Hrithik Roshan: सऊदी अरब के जेद्दाह में चल रहे रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत ली है। शाहरुख खान, प्रिंयका चोपड़ा, रणबीर कपूर से लेकर ऋतिक रोशन तक फेस्टिवल में शामिल रहे। बीते दिनों फेस्टिवल से ऋतिक का लुक काफी सुर्खियां बटोर रहा है। वहीं, इस बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ उनकी शानदार तस्वीरें सामने आ गईं हैं।

इवेंट के दौरान एक ही टेबल पर साथ बैठे ऋतिक और माहिरा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। फैंस दोनों स्टार्स को साथ देखकर फिदा हैं। ऋतिक और माहिरा एक दूसरे की आंखों में आंखे डाले.. बातें करते दिख रहे हैं।

ऋतिक और माहिरा की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा- "ऊफ्फ, ये क्या हो रहा है.." वहीं, दूसरे ने दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, "ये दोनों जेद्दाह का तापमान बढ़ा रहे हैं".. बता दें, दोनों स्टार्स की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.. और अपने काम को लेकर ये ना सिर्फ अपने अपने देश में बल्कि दुनियाभर में पॉपुलर हैं।

ऋतिक - माहिरा का साथ

ऋतिक - माहिरा का साथ

इससे पहले भी जब माहिरा खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'मौला जट्ट' की तस्वीर शेयर की थी.. तो ऋतिक ने उस पर कमेंट करते हुए लिखा था- Love It.. जाहिर है ऐसे में इनका साथ आना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं।

माहिरा का बॉलीवुड से रिश्ता

माहिरा का बॉलीवुड से रिश्ता

माहिरा खान ने शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' से बॉलीवुड में सफर शुरु किया था। लेकिन फिर पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन कर दिया गया.. लिहाजा एक्ट्रेस ने हिंदी फिल्मों से दूरी बना ली। लेकिन माहिरा की कई बॉलीवुड कलाकारों से अच्छी दोस्ती है।

ऋतिक ने किया डांस

ऋतिक ने किया डांस

ऋतिक रोशन ने जेद्दाह में स्टेलर एंटरटेनमेंट द्वारा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को रिप्रेजेंट किया। उन्होंने इस समारोह के अंत में फिल्म 'कहो ना प्यार है' के सॉन्ग 'एक पल का है जीना' में डांस भी किया.. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

आगामी फिल्म

आगामी फिल्म

ऋतिक रोशन इन दिनों दीपिका पादुकोण के साथ अपनी अगली फिल्म फाइटर की शूटिंग में बिजी हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनिल कपूर, अक्षय ओबेरॉय और करण सिंह ग्रोवर भी नजर आएंगे। यह भारत की पहली एरियल एक्शन मैग्नम ओपस है, जो 25 जनवरी 2024 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X