बेहतर कौन करीना या प्रियंका?
बॉलीवुड की दो हॉट बेब्स प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर एक बार फिर से आमने-सामने हैं। नहीं-नहीं उन दोनों की साथ में कोई फिल्म नहीं आ रही है बल्कि दोनों मुकाबले में एक-दूसरे को विज्ञापन की दुनिया में टक्कर देने वाली हैं। सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' में आपने करीना कपूर को स्कूटर की सवारी करते हुए जरूर देखा होगा। अब करीना विज्ञापन में महिंद्रा एंड महिंद्रा के स्कूटरों की सवारी करती हुई दिखेंगी।
आपको बता दें कि '3 इडियट्स' में भी करीना जिस स्कूटर सवारी करती नजर आईं थीं वो भी महिंद्रा एंड महिंद्रा की ही थी। कंपनी के साथ हुए करार के तहत करीना महिंद्रा के तीनों स्कूटरों- रोडियो, ड्यूरो और फ्लाइट का प्रचार करेंगी। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा भी हीरो होंडा 'प्लेज़र" के विज्ञापन में नजर आती हैं। अब आने वाले दिनों में इन दोनों ब्रांड्स की बिक्री के आंकड़े ये बता देंगे कि स्कुटर के विज्ञापन के मामले में कौन किस पर भारी पड़ता है? देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा या जीरो बॉडी की मल्लिका करीना कपूर।


Click it and Unblock the Notifications











