..................... Mahima to be judge on 9X | महिमा भी बनी रियलिटी शो की जज - Hindi Filmibeat

महिमा भी बनी रियलिटी शो की जज

By Staff

Mahima Chaudhary
टेलीविज़न पर दर्शकों के सामने आसानी से आने की प्रतियोगिता में आखिरकार महिमा चौधरी ने भी अपना नाम शामिल करवा लिया है। 2 नवंबर से शुरू होनेवाले रिएलिटी शो 'जलवा फोर टू का वन" में महिमा, सतीश कौशिक के साथ जज के तौर पर नज़र आनेवाली हैं।

कॉमेडी, डांस और सिंगिंग तीनों कलाओं को एक ही मंच और एक ही रिएलिटी शो के ज़रिए पेश करना इस शो की सबसे बडी खासियत है। ऐसा महिमा का मानना है। मां बनने के बाद फिल्मों से दूर हो चुकी महिमा के लिए यह काफी नया और अनोखा अनुभव है।

वे इस शो को लेकर फिलहाल वह काफी उत्साहित हैं। 'जलवा फोर टू का वन" में दो जजेस के अलावा चार कप्तान, श्वेता तिवारी, शक्ति कपूर, राखी सावंत और मिका तथा कई प्रतियोगी हैं।

देखते हैं ढेर सारी बॉलीवुड हस्तियों को अपने टेलीविज़न सेट पर देख चुके दर्शक महिमा को कितना सराहते हैं क्योंकि इस बात का इंतज़ार तो खुद महिमा को भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X