महिमा चौधरी की बेटी देख पागल हुआ आधा जमाना, सारा की ब्यूटी से लेकर जाह्नवी की हॉटनेस सब पर फेरा पानी

Mahima Chaudhary Daughter Aryana Chaudhry: इस समय बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ बॉलीवुड के स्टार किड्स की भी खूब चर्चा होती है। भले ही काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन हो या फिर रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी हों, सभी ग्लैमर वर्ल्ड में इन दोनों लाइमलाइट में बने हुए हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे स्टार्टड के बारे में बताने वाले हैं जो कि हमेशा लाइमलाइट से दूरी बनाए रखती हैं।
दरअसल हम बात कर रहे हैं महिमा चौधरी की बेटी आर्यना चौधरी की। वह खूबसूरती में बिल्कुल अपनी मां महिमा चौधरी की तरह ही नजर आती है। चेहरे पर मासूमियत, खूबसूरत आंखें और हर किसी का दिल जीत लेने वाली मुस्कुराहट, महिमा चौधरी की बेटी की हर कोई खूब तारीफ करता हुआ नजर आता है।
आर्यना चौधरी को हाल ही में अपनी मां महिमा चौधरी के साथ में स्पॉट किया गया। यहां पर वह कैजुअल लुक में काफी स्टाइलिश अंदाज में दिख रही थी। इसी के साथ आपको बता दें की महिमा चौधरी ने साल 2006 में फेमस आर्किटेक्ट बोबी मुखर्जी के साथ में शादी रचा ली थी। जिसके 1 साल के बाद ही 10 जून साल 2007 को आर्यना चौधरी का जन्म हो गया था।अब वह 17 साल की हो चुकी है।
इसी के अलावा आपको बता दें कि आर्यना चौधरी कुछ वक्त पहले अपनी मां महिमा चौधरी के साथ में एक और इवेंट में नजर आई थी। उस समय पहली बार उन्हें मीडिया से रूबरू होते हुए देखा गया था। इसी समय एक इंटरव्यू के दौरान जब आर्यना से इस बारे में पूछा गया कि क्या वह अपनी मां की तरह फिल्मों में काम करना चाहेंगी, तो उन्होंने कहा कि हां बिल्कुल। इसी के अलावा आर्यना ने अपनी मां महिमा के बारे में बताया कि उन्हें ऐसा लगता है कि वह एक सेलिब्रिटी के साथ में रहती हैं और वह उनकी मां भी है।


Click it and Unblock the Notifications