महिमा चौधरी जल्द ही फिल्मों में वापसी करेंगी

यही वजह है कि वह जल्द ही अभिनय की दुनिया से गायब हो गयीं लेकिन उन्होंने अभिनय की बजाय कई ऐसे विकल्प भी रखे जहां उन्हें पैसे मिलते रहे। अब खबर है कि उन्हें एक नयी फिल्म मिल गयी है। महिमा इन दिनों मुंबई-द गैंगस्टर्स नामक एक फिल्म में काम कर रही हैं, जिसका निर्माण पहल एंटरटेनमेंट कर रहा है।
इसका निर्देशन विलफ्रेंड लोबो कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 2001 में मुंबई में हुए एनकाउंटर पर आधारित है, जिसमें महिमा के अलावा संजय कपूर, ओम पुरी व आर्य बब्बर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। हमें इस बात का इंतजार है कि आपकी यह फिल्म कब आती है और उसमें आप कितने दृश्यों में अभिनय करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











