Uunchai स्पेशल स्क्रीनिंग से महिमा चौधरी की बेटी अरियाना की तस्वीरें वायरल, फैंस ने कहा, 'मां जैसी खूबसूरत'

सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म 'ऊंचाई' की स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए। सलमान खान, अक्षय कुमार, जया बच्चन से लेकर कंगना रनौत, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख तक, कई बॉलीवुड सेलेब्स ने राजश्री प्रोडक्शन के 75 साल पूरे होने की खुशी में अपनी उपस्थिति दिखाई।
इस मौके पर अभिनेत्री महिमा चौधरी भी पहुंची थीं और उन्हें फिल्म के कलाकार बोमन ईरान और अनुपम खेर के साथ तस्वीरें खिंचाते भी देखा गया। लेकिन यहां जिसकी मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा, वह थीं महिमा चौधरी की बेटी अरियाना।
अरियाना मीडिया की लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं, लेकिन अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और फैंस अरियाना की क्यूटनेस और खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
स्पेशल स्क्रीनिंग से देखते ही देखते अरियाना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "मां की कार्बन कॉपी, बेहद प्यारी और खूबसूरत.." वहीं अन्य ने लिखा, "कितनी प्यारी है ये."
बता दें, महिमा चौधरी ने साल 2006 में बिजनसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी की थी। लेकिन साल 2013 में दोनों अलग हो गए थे। अब महिमा, बेटी अरियाना की परवरिश अकेले कर रही हैं। बॉबी मुखर्जी और महिमा ने तलाक तो नहीं लिया, लेकिन दोनों अलग रहते हैं। अपनी बेटी की कस्टडी पाने के लिए इस कपल ने कोर्ट में लंबी लड़ाई लड़ी थी। लेकिन अंत में अदालत ने महिमा को बेटी की कस्टडी दी थी।


Click it and Unblock the Notifications











