..................... Aamir Khan के साथ था महिमा चौधरी का पहला एड शूट, बोलीं- 'मैं बुरी तरह कांप रही थीं, वो सुपरस्टार थे' | Mahima Chaudhry remembers her 'fan-girl' moment with Aamir Khan and Aishwarya Rai, says- I was shivering - Hindi Filmibeat

Aamir Khan के साथ था महिमा चौधरी का पहला एड शूट, बोलीं- 'मैं बुरी तरह कांप रही थीं, वो सुपरस्टार थे'

mahima-chaudhry-remembers-her-fan-girl-moment-with-aamir-khan-and-aishwarya-rai-says-i-was-shivering

Mahima Chaudhry first ad with Aamir Khan: महिमा चौधरी ने साल 1997 में सुभाष घई की फिल्म 'परदेस' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें वो शाहरुख खान के अपोजिट नजर आई थीं। लेकिन क्या आपको पता है कि इससे कई साल पहले महिमा आमिर खान के साथ भी दिख चुकी थीं।

जी हां, महिमा चौधरी ने अपना पहला एड शूट आमिर खान के साथ किया था। साल 1995 में आया यह पेप्सी का विज्ञापन था, जिसमें आमिर, महिमा और ऐश्वर्या राय साथ दिखे थे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान महिमा चौधरी ने शेयर किया कि वो आमिर के साथ पहला शूट करने के दौरान कितनी नर्वस थीं।

एक्ट्रेस ने कहा, "मैंने अपना पहला विज्ञापन आमिर खान के साथ शूट किया था और यह मेरे लिए एक बड़ा फैन- गर्ल मोमेंट था। मुझे याद है कि मैं पूरी शूटिंग के दौरान कांप रही थी। उन दिनों सितारों तक हमारी इतनी आसानी से पहुंच कभी नहीं थी, जितनी अब है। इसीलिए वो लार्जर देन लाइफ ही लगते थे.."

परदेस के साथ डेब्यू करने के बाद महिमा रातों रात स्टार बन गई थीं। इसके बाद उन्होंने दाग द फायर, दिल क्या करे, बागबां, धड़कन जैसी कई फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया।

एक्ट्रस कहती हैं, "मैं शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और संजय दत्त की बहुत बड़ी फैन थी। हम उन्हें कभी-कभी पोस्टर, फिल्म प्रीमियर, या पत्रिकाओं में देखते थे। मुझे कभी नहीं पता था कि उनसे कैसे बात करनी है और कैसे प्रतिक्रिया देनी है। अब सोशल मीडिया और पैपराज़ी कल्चर की वजह से सेलेब्रिटी एक्सेस बढ़ गया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X