'पहले सिर्फ वर्जिन एक्ट्रेस को कास्ट किया जाता था, जिसने कभी kiss भी ना किया हो'- महिमा चौधरी का खुलासा
सुभाष घई की फिल्म परदेस के साथ साल 1997 में बॉलीवुड में कदम रखने वालीं एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने पुराने दिनों को याद करते हुए कई बड़े खुलासे किये हैं। अभिनेत्री ने कहा कि आज कलाकारों के लिए स्थिति बहुत बदल चुकी है, खासकर महिला कलाकारों के लिए.. लेकिन पहले के समय में ऐसा नहीं था।
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए महिमा चौधरी ने कहा कि इंडस्ट्री अब उस स्तर पर जा रही है, जहां महिला अभिनेत्रियों को अच्छा मौका दिया जा रहा है। उन्हें बेहतर पेमेंट्स और एंडोर्समेंट मिल रही है और वे बहुत पावरफुल पॉजिशन में है। उनके पास पहले से ज्यादा लंबी और अच्छी जिंदगी है।

एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब एक्ट्रेसेज़ की पर्सनल लाइफ को काफी तवज्जो दी जाती थी। उनकी पर्सनल लाइफ का प्रमोशनल लाइफ पर बहुत प्रभाव पड़ता था।
महिमा चौधरी ने कहा, "जैसे ही आप किसी को डेट करना शुरू करते थे, लोग आपका करियर खत्म हुआ मान लेते थे। क्योंकि तब इंडस्ट्री में सिर्फ वर्जिन हीरोइनों की मांग थी, जिन्होंने किस तक नहीं किया हो। अगर आप शादीशुदा हैं.. तब तो फिर ये सब भूल जाइए। आपका करियर खत्म है। और अगर आपको बच्चा है, तो करियर पूरी तरह खत्म हो जाता था।"


Click it and Unblock the Notifications











