..................... North Eastern Film Festival 2023: महिमा चौधरी, रणदीप हूडा से लेकर कई सितारे हुए शामिल, 3 दिनों का आयोजन | Mahima Chaudhry, Randeep Hooda, Padmini Kolhapure graces North Eastern Film Festival 2023 - Hindi Filmibeat

North East Film Festival 2023: महिमा चौधरी, रणदीप हूडा से लेकर कई सितारे हुए शामिल, 3 दिनों का आयोजन

By Filmibeat Desk
mahima-chaudhry-randeep-hooda-padmini-kolhapure-graces-north-eastern-film-festival-2023

North East Film Festival 2023: नॉर्थ-ईस्ट फ़िल्म फ़ेस्टिवल का आयोजन सिक्किम फ़िल्म बोर्ड द्वारा एनएफ़डीसी और फ़ाइंड स्टूडियोज़ के सहयोग से मुम्बई में किया गया था। इस महोत्सव का फोकस भारत के उत्तर-पूर्व राज्यों के फ़िल्मकारों को बढ़ावा देना था। इस फ़िल्म महोत्सव का मुम्बई में आयोजन करने का मक़सद मेनस्ट्रीम फ़िल्म इंडस्ट्री से उत्तर-पूर्व की प्रतिभाओं को जोड़ना और उन्हें अधिकतम एक्पोज़र दिलाना रहा।

NEFF 2023 में उत्तर-पूर्व के विभिन्न क्षेत्रों की बेहतरीन फ़िल्में, शॉर्ट फ़िल्में और डॉक्यूमेंट्री फ़िल्मों का प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन में महिमा चौधरी, रणदीप हूडा, गुलशन ग्रोवर, पद्मिनी कोल्हापुरे, मुकेश छाबड़ा, अशोक पंडित, अभिनव कश्यप, पूनम ढिल्लन, पूजा शर्मा, यशपाल शर्मा जैसी कई फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के निर्देशक श्री आर्मस्ट्रांग पेम ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे उत्तर-पूर्व के राज्यों में आकर अपनी फ़िल्मों की शूटिंग करें जहां सभी का बहुत स्वागत है और शूटिंग करने के इच्छुक तमाम फ़िल्मकारों के लिए स्थानीय स्तर पर उत्तम व्यवस्था की जाएगी।

इस तीन दिवसीय फ़िल्म महोत्सव के दौरान पद्मश्री वरेप्पा नापा (रिचुअल्स टू मेनस्ट्रीम), द हॉर्स फ़्रम हेवन, मास्क आर्ट ऑफ़ मजूली, समर ऑफ़ सोल, अ स्टार इज़ बॉर्न, सागा दावा (अ क्लोज़ वॉच), द गवरमेंट सर्वेंट, तेंज़िंग बोडोसा (एक आदिवासी उद्यमी की कहानी), नकम्ह- रियांगसुअनेइक, मोहन रा मदन, साउंड फ़्रम द होलो बैम्बू जैसी फिल्मों को दिखाया गया। यह 24 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित किया गया था।

उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड से लेकर उत्तर-पूर्व के कई फ़िल्मकारों ने इस फ़िल्म महोत्सव में हिस्सा लिया। डॉक्यूमेंट्री फ़िल्मों और फ़ीचर फ़िल्मों की हिस्सेदारी के लिहाज़ से NEFF को बढ़िया प्रतिसाद मिला। ग़ौरतलब है कि उत्तर-पूर्व के मणिपुर, असम, मेघालय, सिक्किम, त्रिपुरा, अरुणाचम प्रदेश जैसे राज्यों ने इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी दर्ज़ कराई और इस आयोजन को सफल बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X