..................... अजय देवगन से अफेयर की अफवाह और तलाक पर महिमा चौधरी ने की मदद Mahima chaudhary talk about rumors of affair with Ajay Devgn, accident, divorce and more - Hindi Filmibeat

निर्देशक ने सभी को ये बोला कि अजय देवगन मुझसे प्यार करते हैं, अफेयर की अफवाहें छपी- महिमा चौधरी

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस महिमा चौधरी को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। 90 के दशक में महिमा चौधरी की खूबसूरती पर्दे पर छाई रहीं। महिमा चौधरी ने परदेस, दाग: द फायर, धड़कन, खिलाड़ी 420 और बागबान सहित कई लोकप्रिय बॅालीवुड फिल्मों का हिस्सा रही हैं। वह आखिरी बार पर्दे पर साल 2016 में रिलीज फिल्म डार्क चॅाकलेट में नजर आयी थीं।

लेकिन एक वक्त के बाद वह सिनेमा से गायब हो गईं। महिमा चौधरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अजय देवगन से अफेयर की अफवाह के साथ अपने भयानक एक्सीडेंट, काजोल और अजय देवगन की दोस्ती के साथ अपने दो बार मिसकैरेज और पति के साथ अपने दर्दनाक रिश्ते पर भी खुलासा किया है।

Mahima chaudhary

महिमा चौधरी ने साल 2006 में बॅाबी मुखर्जी से शादी की थी, लेकिन इस रिश्ते में वह मानसिक तौर पर काफी प्रताड़ित रहा करती थीं। एक इंटरव्यू में महिमा चौधरी ने बताया कि पति से झगड़े के कारण मैं काफी डिप्रेश रहा करती थी। मेरा दो बार मिसकैरेज भी हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X