शशिरंजन की फिल्म में गैंगस्टर बनीं परदेश गर्ल 'गंगा'

सुभाष घई की खोज महिमा चौधरी शादी करने और मम्मी बनने के बाद एक बार फिर से फिल्मों में वापसी कर रही हैं। उनकी कमबैक फिल्म एक रीयल स्टोरी पर आधारित है। फिल्म देवानंद की अभिनेत्री रही अर्चना शर्मा की कहानी पर आधारित है। जो कि एक हिरोईन से गैंगस्टर बन जाती है। अभिनेत्री अर्चना शर्मा के बारे में लोग कम ही जानते हैं। इस फिल्म को एस एस हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई के आधार पर पर्दे पर चरितार्थ किया जायेगा।

फिल्म में लीड रोल महिमा चौधरी निभायेंगी। फिल्म को फिल्मेकर शशिरंजन बना रहे हैं फिल्म के लिए सेक्सी महिमा ने 8-10 किलो वजन बढ़ाया है। फिल्म में हीरो का रोल राहुल देव कर रहे हैं। फिल्म में राहुल देव गैंगस्टर बबलू श्रीवास्तव का रोल प्ले कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में लंबे अरसे के बाद आपक सुधाशं पांडे और गोविंद नामदेव भी नजर आयेंगे।

गौरतलब है कि परदेश से हिंदी दर्शकों के बीच में जगह बनाने वाली महिमा चौधरी साल 2008 से पर्दे से गायब है। उन्हें आखिरी बार पर्दे पर 2008 में फिल्म गुमनाम में देखा गया था। हालांकि महिमा इसे अपनी बॉलीवुड में वापसी नहीं मानती हैं। वह कहती हैं कि मैं बॉलीवुड से कभी दूर नहीं हुई। बल्कि अच्छी भूमिकाओं का इंतजार कर रही थी, जो अब जाकर मिली है। खैर देखते हैं कि महिमा की अच्छी भूमिकाएं उन्हें कितनी सफलता दिला पाती है।

आईये देखते हैं महिमा चौधरी की तस्वीरें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X