परदेस एक्ट्रेस महिमा चौधरी के मामा की सड़क हादसे में मौत..
महिमा चौधरी के मामा की कार हादसे में मौत हो गई।
एक्ट्रेस महिमा चौधरी के मामा की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि नाना और मामी की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर हुआ ।ट्रक से भारी भिड़ंत के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और किसी तरह कार की खिड़की काटकर तीनों को बाहर निकाला जा सका।
वहां मौजूद लोगों ने तुंरत सभी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने महिमा चौधरी के मामा को मृत घोषित कर दिया वहीं उनकी मामी की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। फिलहाल इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

महिमा चौधरी के मामा अशोक कुमार हापुड़ के अकड़ौली गांव में रहते हैं। महिमा चौधरी के माता-पिता बड़ौत के गांव ककड़ीपुर के रहने वाले हैं। महिमा का जन्म दार्जलिंग में हुआ है। बताया गया कि महिमा चौधरी अपने मामा के पास अकड़ौली गांव आती रहती है।
अभी महिमा चौधरी के मेरठ पहुंचने की कोई सूचना नहीं आई है। आपको बता दें कि महिमा चौधरी परदेस, धड़कन, जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications