महिमा चौधरी की पर्दे पर वापसी

जी हां, बताया जा रहा है कि महिमा इन दिनों बहुत तेजी से फिल्में साइन कर रही हैं। एक तरफ जहां वह कहानी ए यूनिक स्टोरी तथा दरबार नामक फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वही मुंभाई द गैंगस्टर नामक फिल्म को लेकर भी वह सुर्खियों में हैं।
हाल फिलहाल महिमा इसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जिसका निर्देशन विल्फर्ड लोबोज कर रहे हैं। जबकि इसमें महिमा के अलावा ओम पुरी, जबकि ओम पुरी एक पूर्व कमिश्नर के किरदार में नजर आयेंगे। हालांकि महिमा इसे अपनी बॉलीवुड में वापसी नहीं मानती हैं। वह कहती हैं कि मैं बॉलीवुड में वापसी नहीं मानतीं। वह कहती हैं कि मैं बॉलीवुड से कभी दूर नहीं हुई। बल्कि अच्छी भूमिकाओं का इंतजार कर रही थी, जो अब जाकर मिली है। खैर महिमा की फिल्मों का इंतजार हमें भी रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications











