छोटी उम्र में कास्टिंग काउच की शिकार हुईं थीं ये एक्ट्रेस, कार में बैठाकर लगाए थे रेट, बाल खींचकर की थी हरकत

mahii vij

बॉवीवुड से लेकर टीवी तक ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कास्टिंग काउच का दर्द झेल है। वहीं हाल ही में एक एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्होंने छोटी ही उम्र में काफी परेशानियां झेलीं, लेकिन जैसे ही फिल्म इंडस्ट्री में घुमने का ट्राई किया उन्हें होना पड़ा कास्टिंग काउच का शिकार। जी हां, हम बात कर रहे हैं टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस माही विज की। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में माही विज ने अपनी आपबीती साझा की है। माही ने बताया कि कैसे उन्हें देखकर रेट लगाए गए थे।

कास्टिंग काउच का शिकार हुई थीं माही
एक इंटरव्यू में माही विज बताती हैं कि उनका बचपन काफी स्ट्रगल में बीता। उन्होंने सोच लिया था कि वह फिल्म इंडस्ट्री में ही अपना करियर बनाएंगी। माही विज मुंबई के लिए निकल गईं। शुरुआत में वह पीजी में रहती थीं, लेकिन वहां रहना भी दुश्वार हो गया था। उन्होंने उसी समय ठान लिया कि अब अपने घर में शिफ्ट होना है। पैसे कम थे और इतने में मुंबई में रहना आसान नहीं था। मुझे काम की तलाश थी। एक दिन मुझे कॉल आया। उसने कहा कि मैं कोऑर्डिनेटर हूं। आपने मिलकर बात करना चाहता हूं।

लगाए थे मेरे रेट
मै्ं अकेली कहीं नहीं जाती थी। मैं मेरी बहन के साथ गई जहां जाकर उस कोऑर्डिनेटर ने फोटो दिखाने शुरू किए। मैं समझ नहीं पाई कि ये क्या हो रहा है। उसने कहा कि ये हैं फोटो अब रेट बताओ। मैं फिर भी नहीं समझी। मैंने कहा किस चीज का रेट परफॉर्मेंस का ? उसके फिर क्रूज के फोटो दिखाए। मैं और मेरी बहन समझ गए थे। उसने कहा कि अरे समझो ना मैं किसकी बात कर रहा हूं। मेरी बहन पीछे बैठी थी उसने उस कोऑर्डिनेटर के बाल पकड़कर खींच दिए थे। हम लोगों ने उसपर काफी गुस्सा किया था। वह भी डर गया था और फिर उसने तेजी से कार दौड़ाई और भाग गया था।

इस टीवी शो ने बना दिया करियर
माही ने आगे कहा कि मुझे टीवी शो मिले माही ने 'सशश..कोई है' से डेब्यू किया था उसके बाद वह 'शुभ कदम' में नजर आईं थी, लेकिन उनका नाम 'लागी तुझसे लगन' से बना। इस शो में उन्होंने नकुशा का किरदार निभाया था। जो आज तक हिट है। मैं इसी शो से बनी हूं और मुझे गर्व भी है क्योंकि इसके बाद ही मैंने घर गाड़ी सब खरीदा।

बच्चों को फोन देने से डरती हैं माही
माही आगे कहती हैं कि मुझे आज बच्चों को फोन देने से डर लगता है क्योंकि सोशल मीडिया पर आजकल कुछ भी दिखाया जा रहा है। कई लोग हैं मैं नाम नहीं लूंगी जो केला खाते हुए फोटो क्लिक करवाते हैं अगर यह सब बच्चे देखेंगे तो उनपर गलत असर पड़ेगा। वह बस गंदगी फैला रहे हैं। मुझे अब बच्चों के लिए डर लगने लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X