'सलमान खान की फिल्म मेरी सबसे बड़ी गलती थी, मैं लीड से साइड में आ गई'
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जिस फिल्म से जुड़ जाएं उसका 100 करोड़ी होना तय माना जाता है। फिल्म कितनी भी क्रिटिसाइज की जाए लेकिन कमाई के मामले में सलमान की फिल्में अच्छे-अच्छों को पछाड़ देती हैं। ऐसे में सलमान खान के साथ कौन काम नहीं करना चाहता। कईयों को तो उनके करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म भी सलमान के साथ ही मिली हैं लेकिन एक एक्ट्रेस हैं जो सलमान के साथ काम करने के बाद पछता रही हैं। यहीं नहीं इस बात को वे खुलेआम मीडिया के सामने भी बोलती नजर आ रही हैं।
[2 साल में इतनी बदल गईं सैराट की मासूम आर्ची, इतनी खूबसूरत कि चौंक जाएंगे आप, 10 Pics]
ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में शुमार माही गिल हैं। माही 2010 में आई सलामन खान की फिल्म दबंग में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनका किरदार इतना छोटा था कि शायद ही किसी को याद रहा हो.. और इसी बात का माही को काफी मलाल है। माही तो यहां तक मानती हैं कि दबंग जैसी फिल्में करना उनके करियर की सबसे बड़ी गलती थी।

माही गिल का कहना है कि 'देव डी के बाद मेरी काफी सराहना हुई और मुझे कई सारे अवॉर्ड्स भी मिले। लोग मुझे अपनी फिल्मों में साइन करना चाहते थे लेकिन मैंने दबंग साइन कर ली। इस फिल्म ने मेरे करियर में नकारात्मक प्रभाव डाला। दबंग के बाद जो प्रोड्यूसर मुझे हीरोइन के तौर पर लेना चाहते थे, वो मुझे साइड कैरेक्टर देने लगे। बता दें कि माही अब संजय दत्त की फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर 3 में नजर आने वाली हैं। आगे जानें बॉलीवुड की इस सुपर टैलेंटेड और बेहद बोल्ड एक्ट्रेस के बारे में कुछ दिलचस्प बातें और देखें उनकी हॉट तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications











