जंजीर के रीमेक में मोना डार्लिंग बनीं सेक्सी माही
एक बार फिर से देव डी फेम माही गिल चर्चा में है वजह है उनकी आने वाली फिल्म जंजीर पार्ट 2, जो कि साल 1973 की सुपरहिट फिल्म जंजीर की रीमेक है। इस फिल्म में माही एक बार फिर से ग्लैमरस किरदार में नजर आने वाली हैं। इनके किरदार का नाम है मोना डार्लिंग।
जिसे कि ओरिजनल फिल्म जंजीर में अभिनेत्री बिंदु ने निभाया था। फिल्म में माही का मेकअप करने वाली फैशन डिजाइनर प्रिया कटारिया ने तो अभी से माही को सौ में सौ नंबर दे दिये हैं, प्रिया का कहना है कि मोना के किरदार के लिए माही जब तैयार हूईं तो हद से ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही थीं।
मालूम हो कि फिल्म में माही के साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी है जो कि फिल्म में एक कैबरे भी करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में माही ने जबरदस्त अंग प्रदर्शन किया है। फिल्म में वह कई जगह टू पीस और पारदर्शी कपड़े में नजर आयेंगी।
गौरतलब है कि 6 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अभिनेता राम चरण तेजा, प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी लीड रोल में हैं। फिल्म के निर्देशक अपूर्व लखिया है।
आईये आपको दिखाते हैं माही गिल की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications