सत्ता की भूखी माही कुछ भी करेंगी
माही गिल ने साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स में अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा "हालांकि इस सीक्वल में मेरी भूमिका पहले के किरदार के ही आगे की कहानी के तहत है लेकिन इसमें मेरे किरदार को पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा सत्ता का भूखा और खतरनाक दर्शाया गया है। तिग्मांशू धूलिया ने एक मजबूत और महत्वाकांक्षी महिला चरित्र का ताना बाना बुना है जिसकी शुरुआत आम इंसानों की तरह होती है लेकिन आसपास की स्थितियों के प्रभाव में आकर वह बेहद खतरनाक रुख इख्तियार कर लेती है। मेरे लिए इस तरह के मजबूत चरित्र की भूमिका निभाना काफी मनोरंजक था।"
माही गिल ने इससे पहले देव डी फिल्म में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के चलते बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था और उसके बाद तिग्मांशू धूलिया की फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर में भी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के चलते माही को बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इस साल माही तिग्मांशू धूलिया की फिल्म बुलैट राजा में एक आईटम सॉंग भी कर रही हैं और साथ ही दो पंजाबी फिल्में भी।


Click it and Unblock the Notifications












