बुलेट राजा में आईटम डांस करेंगी माही गिल
मुम्बई। बॉलीवुड फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया की सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फिल्म 'बुलेट राजा' में अभिनेत्री माही गिल ने आइटम गीत किया है। धूलिया ने आईएएनएस को बताया, "हमने हाल ही में माही गिल के साथ फिल्म के आइटम नम्बर की शूटिंग की है।"
फिल्म के सह-निर्माता राहुल मित्रा ने कहा, "तिग्मांशु कभी भी फिल्म में बेवजह गाने नहीं डालते। यह गीत फिल्म में कहानी के अनुरूप है। गणेश आचार्य ने नृत्य निर्देशन किया है।"
फिल्म में सैफ और सोनाक्षी की असामान्य जोड़ी के बारे में तिग्मांशु कहते हैं कि यह दो अलग-अलग तरह के कलाकारों की जोड़ी बनाने का प्रयोगात्मक प्रयास है। उन्होंने कहा, "यदि नायक गोरा चिट्टा है तो हमें सांवली नायिका की जरूरत थी। यदि दोनों ही गोरे चिट्टे या सांवले होते तो भाई-बहन लगते।" फिल्म इस साल सितम्बर में प्रदर्शित होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications












