देव डी की आधुनिक पारो है माही गिल

पंजाबी फिल्मों से करियर शुरू करने वाली इस खुबसूरत बाला करियर काफी अच्छे ढंग से शुरू हो रहा है। चंदीगढ से थियेटर में परास्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद उन्होने स्टेज शो मे काम किया।
पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के आकर्षण से खुद को बचा नही पाई और फिल्मों में आ गई। निर्देशक अनुराग कश्यप ने उन्हें एक स्टेज शो के दौरान देखा और उन्हें अपनी अगली फिल्म देव डी में अभय देओल की हीरोइन का प्रस्ताव दे दिया।
प्रस्ताव साइन करने के बारे में माही ने बताया, '' अनुराग कश्यप बेहतरीन फिल्म निर्माता है, मैने उनकी पिछली सारी फिल्में देखी है। जब उन्होंने मुझे फिल्म करने का प्रस्ताव दिया तो मैंने तुरंत फिल्म के लिए हां कह दी।''
फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में माही ने बताया, '' मेरा किरदार आधुनिक पारो का है जो साहसी और ढीठ किस्म की लड़की है वो आज की नारी है।''
माही अनुराग की अगली फिल्म गुलाल में भी नजर आने वाली है। इस बारे में माही ने बताया कि मैंने गुलाल में दो मुजरे किए है यह फिल्म मार्च में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











