माही की झोली में फिल्में ही फिल्में

By Priya Srivastava

Dev D girl Mahi Gill is now going to deepen her stability in Bollywood.
कुछ दिनों पहले ही खबर मिली थी कि देव डी फेम माही गिल राम गोपाल वर्मा की फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। कुछ दिनों पहले तक उनके पास फिल्मों की कमी थी। तो वे सिर्फ स्टेज शो में नजर आती थीं। एक फिल्म मिर्च में उन्होंने अपना डांस आयटम दिया था, लेकिन उसके बाद वह नजर नहीं आ रही थीं, लेकिन अब फिर से उनके घर बहार आ गया है। अब ताजा खबर यह मिल रही है कि माही गिल एक साथ दो फिल्म में नजर आयेंगी। माही गिल एक ही समय में दो अलग-अलग किरदारों को निभा रही हैं।

रामू की फिल्म नॉट अ लव स्टोरी में वे मारिया सुसाईराज का और एक अन्य फिल्म में अरुंधती राय पर आधारित एक फिल्म में लीड किरदार निभा रही हैं। यही वजह है कि माही गिल इन दिनों बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। उनके पास दो अहम फिल्में हैं। रामू की फिल्म नॉट अ लव स्टोरी एक मर्डर केस हैं, जिसमे वे मारिया सुसाईराज वाला किरदार कर रही हैं। इसके अलावा बुड्ढ़ा मिल गया में वे अरुंधती राय से प्रेरित एक किरदार में हैं।

माही कहती हैं कि मैं पिछले साल से लगातार शूट कर रही हूं। इसलिए रिसर्च का समय नहीं मिला। मारिया एक दौर में स्ट्रलिंग एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने अपने दम खम पर नाम और पहचान बनायी। इसलिए वे खुश हैं कि उन्हें अब फिर से मौका मिल रहा है कि वह अपने दर्शकों के सामने नये अवतार में प्रस्तुत होंगी। उन्होंने कहा कि मुझे यहां तक पहुंचने में बहुत मेहनत करनी पड़ी है। बहुत संघर्ष किया है मैंने। इसलिए ये सारे किरदारों को मैं सही तरीके से निभाऊंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X