माही को मिली सलमान की फिल्म
देव डी की पारो माही गिल को सलमान खान के साथ फिल्म दबंग में काम करने का मौका मिल गया है। इस फिल्म से शत्रुघ्न सिंहा की बेटी सोनाक्षी सिंहा भी अभिनय की दुनियां में कदम रखने जा रहीं है। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप कर रहें है।
इस फिल्म के मिलने पर माही बहुत खुश नजर आ रहीं है। उनका कहना है, '' मुझे फिल्म की कहानी काफी पसंद आई इसलिए मैने फिल्म को साइन किया है। अनुराग के साथ काम काम करने के दौरान अभिनव से मुलाकात हुई। वे काफी प्रतिभाशाली लगे। फिल्म में अरबाज खान मेरे हीरो बने है। फिल्म के बारे में मैं बस इतना ही बता सकती हूं।''
माही केके मेनन व श्रेयस तलपड़े के साथ फिल्म आगे से राइट में काम कर रहीं है। इरफान खान के साथ पान सिंह तोमर में काम कर रहीं है।
More from Filmibeat
aagey se right abhinav kashyap arbaaz khan अभिनव कश्यप अरबाज खान आगे से राइट दबंग बालीवुड माही गिल सलमान खान bollywood dabang mahi gill salman khan


Click it and Unblock the Notifications











