'मिर्च' के सेट पर बेहोश हुई माही गिल
फिल्म देव डी से चर्चा में आई अभिनेत्री माही गिल फिल्म मिर्च की शूटिंग के दौरान बेहोश हो गईं। माही फिल्म के प्रचार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले गीत की शूटिंग कर रहीं थी तभी अचानक बेहोश हो गईं।
फिल्म से जुड़े सूत्र के अनुसार, पिछले दो दिनों से माही की तबियत ठीक नही चल रही थी फिर भी वे शूटिंग कर रहीं थी। वे अपने काम को पीछे नहीं करना चाहती थी, दूसरा फिल्म के प्रचार के लिए इस गाने की शूटिंग जरूरी थी।
वहीं माही नृत्य निर्देशक सरोज खान के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित थी वे नहीं चाहती थी कि उनके साथ काम करने का मौका गवाएं। फिल्म का निर्देशन विनय शुक्ला कर रहें है।
फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, राइमा सेन, शहाना गोस्वामी, इला अरूण, श्रेयस तलपड़े और बोमन ईरानी ने मुख्य भूमिका निभाई है।
कोंकणा सेन शर्मा माही गिल मिर्च राइमा सेन विनय शुक्ला शहाना गोस्वामी boman irani ila arun konkana sen sharma mahi gill mirch raima sen shahana goswami shreyas talpade vinay shukla


Click it and Unblock the Notifications