शराब पीकर माही ने की साहेब बीवी... की शूटिंग

बॉलीवुड में बतौर बोल्ड एक्ट्रेस अपनी पहचान बना चुकीं माही गिल का कहना है कि वो दिमाग वाली यानी इंटैलिजेंट एक्ट्रेस नहीं हैं। लेकिन सच तो ये है कि माही अपनी फिल्मों में अपने किरदार को बेहतरीन बनाने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। माही गिल ने खुद मीडिया से बताया कि अपनी आने वाली फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' में एक सीन को जीवंत बनाने के लिए उन्होंने शराब तक पी ली थी ताकि वो सीन एकदम परफैक्ट लगे। असल में साहेब बीवी और गैगस्टर रिटर्न्स में माही गिल का किरदार एक पॉलिटीशियन का है जो कि सत्ता की भूखी है और दिन रात शराब पीती है।

माही गिल ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स के निर्देशक तिग्मांशू धूलिया की तारीफ करते हुए कहा "धूलिया एक ऐसे निर्देशक हैं जिसके साथ काम करने के लिए दिमाग को घर पर छोड़कर जाना पड़ता है। मैंने साहेब बीवी और गैंगस्टर में कुछ प्रयोग करने की कोशिश की और एक बार अपने रोल को थोड़ा रियल करने के लिए वोद्का भी पी क्योंकि इस फिल्म में मैं दिन रात शराब पीती हूं।" माही गिल ने फिल्म में अपने बोल्ड किरदार के बारे में बताते हुए कहा "कुछ लोग ऐसा सोचते हैं कि मैं बोल्ड रोल ही कर सकती हूं। लेकिन ये ध्यान भी दीजिये कि बोल्ड होने के साथ साथ मेरे रोल की एक गरिमा भी होती है।"

कुल मिलाकर माही गिल का कहना है कि वो बुद्धिमान एक्ट्रेस नहीं हैं और बोल्ड किरदारों को बड़ी ही इज्जत के साथ निभाती हैं। माही ने ये भी कहा कि उनकी खुशकिस्मती है कि उन्हें ऐसे निर्देशकों के साथ काम करने का मौका मिला जो कि औरतों को बेचारी जैसा नहीं दिखाते बल्कि उन्हें भी मर्दों की ही तरह मजबूत किरदार में दिखाते हैं। माही का मानना है कि अगर फिल्मों में बोल्ड किरदार हैं तो उन्हें अच्छी तरह से निभाना चाहिए और साथ ही अतरंग दृष्यों को कुछ यूं शूट करना चाहिए कि दर्शक उन्हें समझ सकें। पुराने जमाने की तरह दो फूलों का मिलना लोगों की समझ से बाहर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X