जंजीर में आईटम गर्ल बनेंगी देव डी की पारो

By Belal Jafri

mahi gill
आज बॉलीवुड में आईटम नंबर एक जरूरी हिस्सा है। भले ही फिल्म की कहानी कैसी हो, बस उसमें एक आईटम नंबर डाल दो फिल्म अपने आप हिट जो जायगी। बशर्ते उस आईटम नंबर के लिए जिस अभिनेत्री का चयन किया गया हो दर्शकों में उसका क्रेज़ होना चाहिये। यानी ये कहा जा सकता है आज आईटम नंबर बॉलीवुड का अभिन्न अंग बन चुका है।

कुछ इसी तर्ज पर काम करते हुए फिल्म निर्माता अमित मेहरा ने अभी से अपनी फिल्म जंजीर के सीक्‍वल में दो आईटम नंबर डालने का ऐलान किया है। इनमें से एक आईटम नंबर अभिनेत्री माही गिल पर फिल्‍माया जाएगा।

फिल्म के बारे में बात करते हुए मेहरा ने कहा की इस फिल्म में आईटम गीत ज़रूर होंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा की फिल्म में ये आईटम नंबर हमारी स्क्रिप्ट का हिस्सा है। जो व्यर्थ में न हो कर के कंडीशन के अनुरूप होंगे जिसमे से एक के लिए माही गिल को फाईनल कर लिया गया है। जबकि दूसरे के लिए अभिनेत्री की तलाश की जा रही है।

गौरतलब है की फिल्म जंजीर के सीक्वल में अभिनेत्री बिंदु का किरदार भी माही ही निभा रही है। इस फिल्म के लिए निर्देशक की कमान संभाली है अपूर्व लखिया ने साथ चिरंजीवी के पुत्र राम चरन तेजा व प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान मेहरा ने बताया की उन्हें तेजा के अभिनय पर बहुत भरोसा है। उन्हें लगता है की तेजा अपनी भूमिका के साथ इंसाफ करेंगे। अमित ने ये भी कहा की जब मैंने तेजा की फ़िल्में देखि तो मैंने उन्हें अपनी फिल्म में लेने का निर्णय किया। उनकी हिंदी भाषा पर पकड़ बहुत अच्छी है फिल्म की शूटिंग के सवाल पर उन्होंने कहा की फिल्म की शूटिंग 13 अप्रैल से शुरू होगी और मई 2013 में इसके प्रदर्शन की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X