मर्डर 2 का पोस्टर खोज रहे हैं या प्रचार कर रहे हैं महेश भट्ट

महेश भट्ट ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक संदेश पोस्ट किया है कि दुनिया जिस पोस्टर को पसंद करेगी वो ही पोस्टर उनकी फिल्म का खास पोस्टर होगा। क्योंकि उनके और मोहित सूरी के बीच में फिल्म के पोस्टर को लेकर मतभेद हो गया है। आपको बता दें कि फिल्म में पांच पोस्टर है, जिसमें से एक पोस्टर फिल्म का मेन पोस्टर होता है।
इसलिए महेश भट्ट ने फेस बुक पर सारे पोस्टर पोस्ट कर के जनता के हाथ में फैसला छोड़ दिया है। भट्ट साहब ने कहा है कि जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलेगें वो ही पोस्टर मेन पोस्टर होगा।
अब भट्ट साहब ने शगूफा छोड़ दिया है। फिल्म के सारे ही पोस्टर बेहद ही हॉट हैं, लोगों के बीच अभी से ही इस फिल्म को लेकर दिलचस्पी पैदा हो गई है इसलिए ना चाहते हुए भी भट्ट साहब के सवाल का जवाब हर कोई देने को तैयार दिख रहा है। मतलब ये कि आने वाली फिल्म ने अभी से ही लोगों को बेकरार करके रख दिया है जिसका फायदा निसंदेह फिल्म को ही होगा।
;पोस्टर चाहे महेश भट्ट के मन का हो या मोहित के मन का होगा तो वो ही पूरी टीम चाहेगी लेकिन भट्ट जी के इस कदम से लोगों को जरूर इस फिल्म का इंतजार हो जायेगा। वाकई में भट्ट जी का जवाब नहीं। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म क्या धमाल करती है। आपको बता दें कि मर्डर की सीक्वेल मर्डर 2 में इमरान हाशमी और जैकलीन की जोड़ी है।
फिल्म की पटकथा महेश भट्ट ने लिखी है। फिल्म में याना गु्प्ता भी नजर आने वाली हैं। लोगों का दावा है कि मर्डर 2 मर्डर से कहीं ज्यादा हॉट और सेक्सी होगी।
;

Click it and Unblock the Notifications











