इस खतरनाक कैंसर से पीड़ित हैं महेश मांजेरकर , अचानक हुई सर्जरी, जानिए पूरी डिटेल!

By Filmibeat Desk

एक बार फिर से कैंसर से जुड़ी बीमारी के घेरे में एक और स्टार आ गए हैं। पिछले साल कोरोना महामारी के बीच संजय दत्त की कैंसर की बीमारी की जानकारी सामने आयी थी। अब संजय दत्त के दोस्त बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक महेश मांजेरकर को लेकर खबर सामने आयी है कि कैंसर का पता होने के बाद एक्टर की सर्जरी की गई है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार महेश मांजेरकर को यूरिनरी ब्लैडर कैंसर होने का पता चला है।

जिसके बाद डॅाक्टरों ने उनकी सेहत को देखते हुए सर्जरी की। महेश मांजेरकर को कुछ ही समय पहले यूरिनरी ब्लैडर कैंसर का पता चला है। इसके बाद ही डॅाक्टरों ने उन्हें सर्जरी करने का सुझाव दिया था।

Mahesh manjrekar

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट अनुसार महेश मांजेरकर की सर्जरी 10 दिन पहले ही एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में हुआ है। बताया जा रहा है कि सर्जरी के बाद महेश मांजेरकर को कुछ दिन अस्पताल में रखा गया। वो अब अस्पताल से बाहर आ चुके हैं।

महेश मांजेरकर की कैंसर की हेल्थ अपडेट

महेश मांजेरकर की कैंसर की हेल्थ अपडेट

महेश मांजेरकर की तबीयत में काफी सुधार है। घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। आपको बता दें कि महेश मांजेरकर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म अंतिम की शूटिंग कर रहे थे। अंतिम में सलमान खान के साथ आयुष शर्मा भी नजर आयेंगे। अंतिम का पहला लुक भी सामने आया था जहां सलमान खान और आयुष शर्मा फाइट करते हुए एक दूसरे के सामने दिख रहे हैं। अंतिम फिल्म इस साल के अंत में रिलीज की जा सकती है। महेश मांजेरकर हिंदी सिनेमा में सालों से जुड़े हुए हैं।

इन स्टार को हुआ कैंसर

इन स्टार को हुआ कैंसर

रेडी, दबंग, जिंदा, मुसाफिर और कांटे जैसी फिल्मों का चेहरा रह चुके हैं। हिंदी सिनेमा में बीते कई सालों से लगातार कई नामी कलाकारों के कैंसर से पीड़ित हो चुके हैं। सोनाली बेंद्रे को मेटास्टेटिस कैंसर का पता चला था। आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को भी ब्रेस्ट कैंसर से लड़ाई लड़ चुकी हैं।

इरफान, मनीषा कोइराला, नफीसा अली को भी हुआ कैंसर

इरफान, मनीषा कोइराला, नफीसा अली को भी हुआ कैंसर

इरफान खान को भी अचानक न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का पता अचानक चला। साल 2020 में इरफान खान का कैंसर के कारण निधन हो गया।मनीषा कोइराला भी गर्भाशय कैंसर का सामना कर चुकी हैं। राकेश रोशन भी कई साल से कैंसर की बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। राकेश रोशन को शुरुआती स्टेज पर ही कैंसर का पता चल गया।नफीसा अली को भी पेरिटोनियल कैंसर से संघर्ष कर चुकी हैं। साल 2020 में भी ऋषि कपूर का निधन कैंसर से हुआ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X